खबर
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!: फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 4:38 pm
शेयर करें:
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं।

इस बार एक कथित डेमो आवेदन में गधे के नाम, फोटो और मनमानी जानकारी के आधार पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का दावा किया गया है।

NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने काउंसिल की ऑनलाइन व्यवस्था में कथित खामियों की जांच के लिए यह आवेदन किया था।

आवेदन में आवेदक के नाम से लेकर माता-पिता के नाम और जाति तक में ऐसी जानकारी दर्ज की गई, जिससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि यह वास्तविक उम्मीदवार का आवेदन नहीं था। इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का दावा किया गया है।

नाम ‘डंकी’, फोटो गधे की... फिर भी हो गया रजिस्ट्रेशन

रवि परमार के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन में आवेदक के नाम में ‘डंकी’ लिखा गया। फोटो के स्थान पर गधे की तस्वीर अपलोड की गई।

पिता के नाम में ‘डंकी फादर’ और माता के नाम में ‘डंकी मदर’ लिखा गया। जाति के कॉलम में ‘एनिमल’ दर्ज किया गया। पता और अन्य जानकारियां भी मनमाने तरीके से भरी गईं। इसके बावजूद आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया में आगे बढ़ गया और नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया।

10वीं-12वीं के नंबर भी मनमाने, दस्तावेजों की जगह ब्लैंक पेपर
परमार का दावा है कि आवेदन में ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर भोपाल नर्सिंग कॉलेज और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) का नाम दर्ज किया गया।

10वीं और 12वीं के अंक तथा रोल नंबर भी मनमाने तरीके से भरे गए। ट्रेनिंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट और डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट के स्थान पर दो ब्लैंक पेपर अपलोड किए गए। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए 2,500 रुपए फीस जमा की गई।

फीस जमा करने के करीब 5 मिनट बाद जारी हुआ सर्टिफिकेट
रवि परमार के मुताबिक, फीस का ऑनलाइन भुगतान करने के करीब पांच मिनट बाद ही नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया।

परमार ने इसका वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में कथित तौर पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाई देता है, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और डिजिटल साइन मौजूद होने का दावा किया गया है।

बिना दस्तावेज सत्यापन के रजिस्ट्रेशन का आरोप
NSUI नेता ने सवाल उठाया कि जब आवेदन में नाम, फोटो और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी ही स्पष्ट रूप से संदिग्ध थी, तो सिस्टम ने इसे किस स्तर पर स्वीकार किया और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैसे जारी हो गया।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि वास्तविक उम्मीदवारों के दस्तावेजों का पर्याप्त सत्यापन किए बिना रजिस्ट्रेशन जारी हो सकते हैं, तो इस व्यवस्था का फर्जी नर्सिंग रजिस्ट्रेशन के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है।

MPNRC और MP Online की भूमिका पर उठे सवाल
परमार ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि आवेदन किस स्तर पर सत्यापित हुआ, किस अधिकारी या सिस्टम से स्वीकृति मिली और सर्टिफिकेट किस प्रक्रिया के तहत जनरेट हुआ। उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था संचालित करने वाली MP Online की भूमिका की भी जांच की मांग की है।

परमार के अनुसार, मामले को लेकर MPNRC अध्यक्ष बीनू कुशवाह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
NSUI ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि काउंसिल की ऑनलाइन व्यवस्था में इतनी बड़ी खामी है तो इसे तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

परमार ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो NSUI की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

अब सवाल यह है कि एक स्पष्ट रूप से संदिग्ध आवेदन ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया से कैसे गुजर गया और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट किस आधार पर जारी हुआ। इसका जवाब MPNRC की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित समाचार

पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

less than a minute ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

3 minutes ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

6 minutes ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

6 minutes ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

10 minutes ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

29 minutes ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

38 minutes ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 1 hour ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 1 hour ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

about 1 hour ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

about 1 hour ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 1 hour ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

about 1 hour ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 1 hour ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

about 2 hours ago
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

about 2 hours ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

about 2 hours ago
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!