अब जर्मन युवती से गांधी हॉल में अश्लील हरकत: विदेशी मेहमानों पर गंदी नजर; इंदौर के मनचलों ने शहर को किया शर्मसार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में विदेशी महिला से बदसलूकी का मामला एक बार फिर सामने आया है। 2025 में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के बाद अब जर्मनी से घूमने आई युवती के साथ गांधी हॉल में कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद शहर शर्मसार हुआ है।
प्रदर्शनी की तस्वीरें खींच रही युवती के साथ चौकीदार ने कथित तौर पर गंदी हरकत की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों घटनाओं ने इंदौर में आने वाली विदेशी महिला पर्यटकों की सुरक्षा और शहर की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एमजी रोड पुलिस के अनुसार जर्मनी से इंदौर घूमने आई युवती के साथ गांधी हॉल में कथित छेड़छाड़ की घटना के मामले में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड दीपक मीणा (25) निवासी नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया युवती प्रदर्शनी की तस्वीरें खींच रही थी।
इसी दौरान गार्ड उसके पास पहुंचा और कथित तौर पर अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जर्मनी की राजधानी बर्लिन की रहने वाली युवती ने पुलिसकर्मियों को आरोपी की पहचान बताने के साथ उसकी वर्दी के बारे में जानकारी दी। एमजी रोड पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की तो आरोपी मिल गया। युवती ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दिल्ली में नौकरी करती है युवती
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पालदा क्षेत्र में रहता है और करीब एक महीने पहले ही राजेंद्र नगर क्षेत्र की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर लगा था। युवती करीब एक महीने पहले दिल्ली आई थी और वहां एक जर्मन डेवलपमेंट कंपनी में काम कर रही है।
शुक्रवार को वह इंदौर आकर विजय नगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी। घटना के बाद सोमवार रात करीब 2 बजे पुलिस ने उसे होटल छोड़ा। मंगलवार को युवती दिल्ली रवाना हो गई। इधर, आरोपी की जमकर खातिरदारी के बाद उसे जेल भेज दिया।
मालूम हो, 23 अक्टूबर 2025 को खजराना रोड पर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ कथित बदसलूकी की घटना के बाद शहर शर्मसार हुआ था। आरोपी बाइक से जा रहे अकील ने खिलाड़ियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।
हालांकि बाद में सामने आया कि घटना को अंजाम हत्याकांड के आरोपी अकील खान उर्फ नाइट्रा ने दिया था। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दुख जताया था।
संबंधित समाचार

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!