अब केरोसीन इस स्थान पर भी मिलेगा: केंद्र सरकार ने इस कारण लिया फैसला; इतना स्टॉक रख सकेंगी कंपनियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
केंद्र सरकार ने केरोसीन की उपलब्धता बढ़ाने और सप्लाई को सुगम बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब राशन दुकानों के साथ-साथ चयनित पेट्रोल पंपों पर भी केरोसीन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत सरकारी तेल कंपनियों को निर्धारित पेट्रोल पंपों पर केरोसिन स्टॉक करने और वितरित करने की अनुमति दी गई है।
इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम दो पेट्रोल पंपों का चयन करेगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी। इन पंपों पर अधिकतम 5,000 लीटर तक केरोसिन स्टोर किया जा सकेगा।
सरकार ने यह कदम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में 60 दिनों की अस्थायी ढील देकर उठाया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर ईंधन पहुंचाया जा सके। सप्लाई प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए केरोसिन एजेंटों और डीलरों को लाइसेंस लेने से छूट दी गई है, साथ ही टैंकरों से केरोसिन उतारने के नियम भी आसान किए गए हैं। पेट्रोल पंपों पर इसके भंडारण और वितरण की भी अस्थायी अनुमति दी गई है।
यह फैसला अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के मद्देनजर लिया गया है, जिसके कारण ईंधन आपूर्ति को लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं।
सरकार के मुताबिक, देशभर में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सामान्य है। अफवाहों के चलते कुछ राज्यों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ जरूर देखी गई, लेकिन किसी प्रकार की वास्तविक कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर ईंधन की खरीदारी न करें।
LPG और गैस सप्लाई की स्थिति
घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर कमी की सूचना नहीं है। एक दिन में 55 लाख से अधिक सिलेंडर की डिलीवरी की गई, जबकि ऑनलाइन बुकिंग का स्तर 94% तक पहुंच गया है। CNG और PNG उपभोक्ताओं को भी 100% सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।
वैकल्पिक ईंधनों पर जोर
एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 48,000 किलोलीटर (करीब 4.8 करोड़ लीटर) केरोसीन आवंटित किया है। साथ ही केरोसीन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसके अलावा, सिटी गैस कंपनियों को होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल औद्योगिक और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को उनकी औसत खपत का लगभग 80% गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!