अब इस कॉलोनी में दूषित पानी का कहर: बच्चों समित चार लोग बीमार; निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदा पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं अभी भी कई लोग अस्पताल में भर्ती है। इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
एक परिवार के चार सदस्य बीमार
जानकारी के अनुसार, कृष्णबाग कॉलोनी में दूषित पानी के कारण एक परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलोनी के मकान नंबर 544 में रहने वाली रंजना पंवार ने बताया कि पानी पीने के बाद घर के सदस्यों को उल्टियां और कमजोरी जैसे लक्षण दिखने लगे।
पीड़ितों में डेढ़ साल और पांच साल की बच्चियां, आठ महीने का बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं।
निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रंजना पंवार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने यह शिकायत इंदौर नगर निगम में दर्ज कराई, तो निगम के कर्मचारियों ने उल्टा सवाल किया कि “क्या सिर्फ आपके घर के लोग बीमार हुए हैं?
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब कृष्णबाग कॉलोनी में भी यही हालात बनते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन निगम की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का गुस्सा
कॉलोनी निवासी ज्योति सोलंकी ने बताया कि उनके घर में सास की तबीयत भी बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बीमारी की वजह पानी में दूषित तत्व होना बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हेल्पलाइन और शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या नगर निगम किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!