खबर
Top News

अब CNG पर भी फिर पड़ी महंगाई की मार: दो महीने में तीसरी बार बढ़ी कीमतें; जानिये क्या हैं नई दरें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 11:44 am
शेयर करें:
अब CNG पर भी फिर पड़ी महंगाई की मार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में आम जनता पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दामों में भी फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी भोपाल में मंगलवार से CNG एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। नई दरों के बाद अब उपभोक्ताओं को CNG के लिए 94.75 रुपए प्रति किलो चुकाने होंगे।

खास बात यह है कि बीते 10 दिनों में यह दूसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 16 मई को भी करीब 3 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों से CNG वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।

दो महीने में तीसरी बार बढ़े दाम
जानकारी के अनुसार फिलहाल Think Gas कंपनी ने कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी भोपाल सहित आसपास के कई जिलों में CNG की सप्लाई करती है। पिछले दो महीनों में यह तीसरी बार है जब CNG महंगी हुई है। तीन चरणों में कुल मिलाकर करीब 6 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट और ईंधन बाजार में अस्थिरता के कारण गैस कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं।

प्रदेश में तीन कंपनियां कर रही सप्लाई
मध्य प्रदेश में फिलहाल तीन प्रमुख कंपनियां CNG की सप्लाई कर रही हैं। ये हैं- Think Gas, GAIL और Avantika Gas। Think Gas की सप्लाई भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शिवपुरी और विदिशा समेत आसपास के जिलों में है। वहीं Avantika Gas की सप्लाई इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में होती है। जबकि GAIL कई अन्य जिलों में गैस उपलब्ध करा रही है।

भोपाल में 25 स्टेशनों पर मिलेगा महंगा CNG
राजधानी भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें से 12 पेट्रोल पंप ऐसे हैं जहां CNG की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा Think Gas के अलग-अलग स्टेशन भी संचालित हो रहे हैं। मैनिट, नीलबड़, होशंगाबाद रोड और बैरागढ़ रोड समेत शहर के कई हिस्सों में कंपनी के लगभग 25 स्टेशन हैं, जहां नई दरें लागू कर दी गई हैं।

तेजी से बढ़ी CNG वाहनों की बिक्री
पिछले तीन वर्षों में भोपाल में CNG वाहनों की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक शहर में हर दिन 10 से 15 CNG आधारित वाहन बिक रहे हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG से बेहतर माइलेज मिलना और कम खर्च माना जा रहा था। हालांकि अब लगातार बढ़ती कीमतों ने CNG उपयोगकर्ताओं की बचत पर असर डालना शुरू कर दिया है।

क्या होती है CNG?
CNG यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस मुख्य रूप से मीथेन गैस से तैयार की जाती है। यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम प्रदूषण फैलाती है, इसलिए इसे पर्यावरण के लिहाज से बेहतर ईंधन माना जाता है।

यह गैस जमीन के नीचे मौजूद प्राकृतिक गैस और तेल के कुओं से निकाली जाती है। बाद में रिफाइनिंग प्रक्रिया के जरिए इसकी अशुद्धियां हटाई जाती हैं और उच्च दबाव में इसे संपीड़ित कर सिलेंडरों में भरा जाता है। यही गैस वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग की जाती है।

पेट्रोल-डीजल भी लगातार हो रहे महंगे
CNG के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल के दामों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को ऑयल कंपनियों ने 11 दिनों के भीतर चौथी बार ईंधन के रेट बढ़ाए थे।

25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर तक महंगा किया गया। मध्य प्रदेश में कई शहरों में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि पेट्रोल 115 रुपए के करीब बिक रहा है।

नई दरों के अनुसार- भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल 115.03 रुपए और डीजल 100.11 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इंदौर में पेट्रोल 114.54 रुपए और डीजल 99.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 13 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 13 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 13 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 14 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 14 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 14 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 14 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 14 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 14 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 14 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 14 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 14 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 14 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 14 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 14 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 14 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 15 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 15 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!