अब स्टे वाली संपत्तियों पर भी चलेगा बुलडोजर: 144 मामलों की सूची तैयार; 1000 से ज्यादा दुकानें सील होंगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
आवासीय संपत्तियों में व्यावसायिक गतिविधियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ भोपाल नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चल रहे अभियान में अब सिर्फ नोटिस तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी।
निगम ने स्टे और स्टेटस-को वाली 144 संपत्तियों की सूची तैयार की है। इन मामलों में न्यायालयीन आदेशों की समीक्षा कर स्टे हटवाने के लिए हाई कोर्ट में आवेदन लगाए जाएंगे। इसके बाद पात्र मामलों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, आवासीय संपत्तियों में व्यावसायिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ करीब एक हजार सीलिंग का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान के पांचवें दिन गुरुवार तक शहर में 1135 नए नोटिस जारी किए गए। अब तक कुल 3316 नोटिस दिए जा चुके हैं।
144 स्टे वाली संपत्तियों पर निगम की नजर
नगर निगम ने न्यायालय में लंबित मामलों का रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। जिन संपत्तियों को स्टे या स्टेटस-को मिला है, उनके आदेशों की प्रतियां लेकर समीक्षा की जाएगी। जहां कार्रवाई की गुंजाइश होगी, वहां स्टे हटाने के लिए हाई कोर्ट में आवेदन दायर किए जाएंगे।
62,500 व्यावसायिक संपत्तियों का सर्वे
निगम ने सड़क की चौड़ाई के आधार पर शहर की करीब 62,500 व्यावसायिक संपत्तियों को चार श्रेणियों में चिह्नित किया है। सर्वे टीमें प्रमुख सड़कों के दोनों तरफ स्थित संपत्तियों की जांच कर रही हैं। संपत्ति कर रिकॉर्ड से यह भी मिलान किया जाएगा कि दस्तावेजों में दर्ज उपयोग और मौके पर चल रही गतिविधि एक जैसी है या नहीं।
दो चरणों में 3316 नोटिस
निगम की कार्रवाई में पांच अगस्त से पहले 1018 नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद दूसरे चरण में 2298 नए नोटिस दिए जा चुके हैं। इस तरह अब तक कुल 3316 नोटिस जारी किए गए हैं। नरेला और हुजूर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं।
औरा मॉल को भी नोटिस
गुलमोहर स्थित औरा मॉल में एलीवेशन में बदलाव की शिकायत पर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में बदलाव पाए जाने पर निगम ने धारा 302(1) के तहत नोटिस जारी कर संबंधित भवन स्वामी/निर्माणकर्ता से दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगा है।
नगर निगम उपायुक्त भुवन गुप्ता के अनुसार, स्टे वाले मामलों की समीक्षा की जा रही है और जहां जरूरी होगा, स्टे हटाने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!