अब जीत के लिए भगवान के भरोसे भाजपा: दतिया उपचुनाव-नरोत्तम का टिकट काट आशुतोष तिवारी को उतारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने छह बार के विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। पार्टी का यह फैसला जहां नए नेतृत्व को मौका देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, वहीं इसके साथ चुनावी जोखिम भी जुड़ा हुआ है।
द तिया विधानसभा सीट पर लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का प्रभाव रहा है। ऐसे में प्रत्याशी परिवर्तन के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को साथ लेकर चलने, स्थानीय नाराजगी दूर करने और नए प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की है।
यही कारण है कि दतिया उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा के जिम्मेदार नेता और रणनीतिकार प्रचार के साथ अब शक्ति पीठों और देव स्थलों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के नेता लगातार शक्ति पीठों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
पीतांबरा पीठ पहुंचा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व...मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, सांसद संध्या राय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सभी नेताओं ने मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेकर चुनाव में सफलता की कामना की। दतिया स्थित पीतांबरा पीठ क्षेत्र की धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे समय में भाजपा नेतृत्व का यहां पहुंचना राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी के सामने इस सीट को बचाने की बड़ी चुनौती है।
अजय जामवाल भी पहुंचे देव दरबार
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने खजुराहो पहुंचकर मतंगेश्वर महादेव और कंदरिया महादेव मंदिर में दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मैहर पहुंचकर मां शारदा के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों का चुनावी समय में देव स्थानों पर पहुंचना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि दतिया उपचुनाव पार्टी के लिए सामान्य चुनाव नहीं रह गया है।
संबंधित समाचार

पानी के पाइप से शुरू हुई रंजिश का खूनी अंत:किसान की पीट-पीटकर हत्या

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री:भरवाए पंजीयन फॉर्म; युवाओं से किया संवाद

कलेक्टर के खिलाफ वारंट:न मुआवजे का निराकरण; न कोर्ट में हाजिरी

जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू:नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत

राजधानी में धधका कबाड़ का गोदाम:आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरा-तफरी

EOW की बड़ी कार्रवाई:GST रिटर्न भरने की आड़ में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा; 8 एफआईआर दर्ज

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश:35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे; अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

देखिये वीडियो, रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं का विरोध:राजधानी की घटना से आक्रोश; बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

शादियों के सीजन में बरसेगा धन:शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद:इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!