खजराना में एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात नशेड़ी हुआ गिरफ्तार: दरगाह के पीछे गार्डन में पानी से बचने के बहाने कर रहा था नशा; 90 हजार रुपए की ड्रग्स जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर
पुलिस के नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत खजराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्कीम-134 स्थित दरगाह के पीछे गार्डन में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 9.8 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और एमडी ड्रग्स को पान मसाले में मिलाकर सेवन करता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ड्रग्स की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
खजराना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इकबाल उर्फ फटा खान (49) पिता राशिद खान निवासी नाहरशाह वली दरगाह मैदान खजराना इंदौर है। पुलिस ने बताया कि स्कीम -134 क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने दरगाह के पीछे बने गार्डन में कचरा पेटी टीन शेड के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। घेराबंदी कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम इकबाल उर्फ फटा खान बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.8 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एमडी ड्रग्स का सेवन करता है और पान मसाले में मिलाकर खाता है। बारिश होने के कारण वह एकांत स्थान पर बैठकर नशा कर रहा था। उसने यह भी बताया कि वह नाहरशाह वली दरगाह पर आने-जाने वाले लोगों से छोटी-छोटी मात्रा में ड्रग्स खरीदकर इकट्ठा करता था और मजार पर दान में मिलने वाले पैसों से नशे का सामान खरीदता था। जब्त की गई ड्रग्स की अनुमानित कीमत 90 हजार रुपए है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को एमडी ड्रग्स कौन उपलब्ध करा रहा था।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!