लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस: 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

बस स्टैंड के पास खाने-पीने की दुकानों पर
खाद्य सुरक्षा टीम की छापामार कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भोपाल के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान भारी अनियमतिताएं पाई गईं, जिस पर प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने के साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य पदार्थों के आठ नमूने जब्त किए गए।
साउथ तुकोगंज स्थित भारतीय भोजनालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मयंक पांडे मौके पर मिले। प्रतिष्ठान में खाद्य कर्मियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल, खाद्य परीक्षण और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी, जिस पर नोटिस जारी किया जा रहा है।
रानी सराय, साउथ तुकोगंज स्थित साईं प्रसाद डाइनिंग हॉल रेस्टोरेंट में जांच के दौरान मयंक उपाध्याय की उपस्थिति में मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल, पानी और खाद्य परीक्षण रिपोर्ट के साथ खाद्य सुपरवाइजर, प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र गायब मिले। कच्चे खाद्य पदार्थों का रखरखाव भी सही नहीं पाया गया। टीम ने यहां से मिर्च और हल्दी पाउडर के नमूने लिए।
इसी क्षेत्र के नीलकंठ भोजनालय में आनंद रावल की उपस्थिति में जांच के दौरान रोटी को समाचार-पत्र अखबार पर रखा पाया गया। कर्मचारियों के मेडिकल और पानी की जांच रिपोर्ट न मिलने पर नोटिस देते हुए यहां से पनीर और चावल के नमूने सील किए गए।
इसके अलावा सिंधी कॉलोनी स्थित जेके ट्रेडर्स कंपनी का निरीक्षण कर सोयाबीन तेल, तिल का तेल, मूंग दाल और तुअर दाल के चार नमूने जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुल आठ नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा है।
अधिकारियों के अनुसार लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शुद्धता और स्वच्छता मानकों का पालन कराने के लिए शहर में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!