आरोपी लाखन को राहत नहीं: कोर्ट ने माना मामला गंभीर; हनीट्रैप में पहली जमानत खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हनीट्रैप में करोड़ों की कथित वसूली, धमकी और संगठित नेटवर्क के आरोपों से जुड़े बहुचर्चित मामले में कल पहली बड़ी कानूनी कार्रवाई हुई। आरोपी लखन उर्फ लाखन चौधरी की जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
खास बात यह कि इस मामले में किसी भी आरोपी की ओर से दायर जमानत याचिका निरस्त होने का यह पहला मामला है, जिससे जांच एजेंसियों का पक्ष मजबूत होता दिखाई दे रहा है।
एडीजे मनीष कुमार लोवंशी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान बचाव और अभियोजन पक्ष के बीच तीखी बहस हुई। बचाव पक्ष ने दावा किया कि लाखन का घटनाक्रम से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उसे गलत तरीके से मामले में शामिल किया गया है।
वहीं शासन की ओर से जिला लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने जमानत का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि जांच में आरोपी की कथित भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं।
अभियोजन के अनुसार फरियादी हितेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर को कथित रूप से रोककर धमकाया गया, मारपीट की गई और भारी रकम की मांग की गई थी।
जांच में जुटे साक्ष्यों पर अलका दीक्षित, जयदीप, विनोद शर्मा, जितेंद्र पुरोहित, रेशू चौधरी, श्वेता विजय जैन व अन्य को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने केस डायरी और पुलिस प्रतिवेदन का अवलोकन करने के बाद माना कि प्रथम दृष्टया आरोपी की कथित संलिप्तता सामने आती है।
अदालत ने यह भी माना कि इस स्तर पर जमानत दिए जाने से जांच प्रभावित होने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका बनी रह सकती है। इसी आधार पर जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया।
अब बढ़ेगा दबाव, अगली नजर बाकी आरोपियों पर
कानूनी जानकारों का मानना है कि इस फैसले के बाद मामले में जेल में बंद अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी असर पड़ सकता है। वहीं क्राइम ब्रांच अब कथित नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य कड़ियों की जांच को और तेज करने की तैयारी में है।
मामले में पुलिस ने लाखन चौधरी, अलका दीक्षित,जयदीप,विनोद शर्मा,जितेंद्र पुरोहित,रेशू चौधरी और श्वेता विजय जैन काे आरोपी बनाया है।
संबंधित समाचार

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!