खबर
Top News

लापरवाही पर किसी को बख्शेंगे नहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: छिंदवाड़ा सीएमएचओ; तहसीलदार व पटवारी सस्पेंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 3:32 pm
शेयर करें:
लापरवाही पर किसी को बख्शेंगे नहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के पहले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लापरवाही पर तीन अफसर सस्पेंड कर दिए। पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित मीना बंजारा के मामले में गलत प्रतिवेदन देने पर तहसीलदार और पटवारी को निलंबित किया।

प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने पर सीएमएचओ भी सस्पेंड हुए। संबल योजना में लापरवाही पर चौरई जनपद सीईओ और श्रम अधिकारी की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं, भू-अभिलेख सुधार में देरी पर चौरई के एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने मीना बंजारा को एक साल की पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के भी निर्देश दिए।

सीएम ने जिनको सस्पेंड किया है, उनमें प्रभारी सीएमएचओ डॉ. नरेश गुन्नाड़े, तहसीलदार सुनैना ब्रम्हे और पटवारी सिद्धांत साहू शामिल हैं। डॉ. नरेश गुन्नाड़े को सीमा तुमराम को प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है।

सीमा ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। परासिया निवासी शिकायतकर्ता विनोद बंजारा की सीएम हेल्पलाइन शिकायत का लंबे समय तक निराकरण नहीं होने पर तहसीलदार सुनैना ब्रम्हे को निलंबित किया गया। साथ ही चौरई निवासी शिकायतकर्ता गोविंद नायक की सीएम हेल्पलाइन शिकायत का समय पर निराकरण नहीं करने पर पटवारी सिद्धांत साहू को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारी बैठक की जगह, जमीनी स्थिति का जायजा लें
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अब हर शुक्रवार नियमित बैठक नहीं होगी। इस दिन जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे और लोगों से मिलेंगे। उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

खिलते चेहरे सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि
डॉ. यादव ने कहा कि कई विभागों में अधिकारी विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया तक भूल चुके थे। आज कर्मचारियों के चेहरों की खुशी सरकार के लिए सबसे बड़ा संतोष है। जिन कर्मचारियों का प्रमोशन बाकी है, सरकार उनका भी ध्यान रखेगी।

संबंधित समाचार

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

2 minutes ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

3 minutes ago
त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम
Top News

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

12 minutes ago
पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

14 minutes ago
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
Top News

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

23 minutes ago
कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं
Top News

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

27 minutes ago
वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका
Top News

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

28 minutes ago
इनामी डकैत गिरफ्तार
Top News

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

34 minutes ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

34 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

39 minutes ago
100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT
Top News

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

42 minutes ago
रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय
Top News

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

44 minutes ago
निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे
Top News

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

about 1 hour ago
रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू
Top News

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

about 1 hour ago
एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं
Top News

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

about 1 hour ago
रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया
Top News

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

about 2 hours ago
तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी
Top News

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान
Top News

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

about 2 hours ago
एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा
Top News

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
बारूद गोदाम में भीषण धमाका
Top News

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!