डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती: रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमटीएच अस्पताल की पीजी जेआर -1 डॉक्टर के कथित आत्महत्या प्रयास और रैगिंग-मानसिक उत्पीड़न की शिकायत को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने गंभीरता से लिया है।
एनएमसी के एंटी-रैगिंग सेल ने कॉलेज प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर पैरावाइज कमेंट और एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मामले की तत्काल, निष्पक्ष और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर जांच करने को कहा है।
मामले की शिकायत पीजी डॉक्टर के भाई कुणाल यादव की ओर से एनएमसी को दी गई थी। शिकायत में सीनियर रेजिडेंट्स पर कथित रैगिंग, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान, धमकी, अत्यधिक ड्यूटी और गैर-अकादमिक काम का दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
एनएमसी ने कॉलेज से डॉक्टर द्वारा कथित रूप से इंसुलिन की अधिक मात्रा लेने की घटना की तारीख, समय और परिस्थितियों की जानकारी मांगी है। साथ ही यह बताने को कहा है कि डॉक्टर किस स्थिति में मिली थीं, उनका इलाज कहां हुआ और वर्तमान मेडिकल स्थिति क्या है।
इससे पहले रिपोर्टों में सामने आया था कि डॉक्टर को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया था।
शिकायत में आरोप लगाया है कि डॉक्टर से निर्धारित रोस्टर से अधिक समय तक काम कराया गया और गैर-अकादमिक तथा कागजी काम भी सौंपे गए। एनएमसी ने इन आरोपों की जांच के लिए ड्यूटी रोस्टर, बायोमेट्रिक और अटेंडेंस रिकॉर्ड, हैंडओवर रजिस्टर तथा अवकाश रिकॉर्ड मांगे हैं।
आयोग ने कॉलेज से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि वास्तविक ड्यूटी अवधि और आधिकारिक रोस्टर में कितना अंतर था तथा गैर-अकादमिक कार्य PG छात्रों के बीच किस तरह बांटे गए थे।
एनएमसी ने कॉलेज से पूछा है कि क्या डॉक्टर ने घटना से पहले रैगिंग, मानसिक उत्पीड़न, अपमान, धमकी, अत्यधिक कार्यभार या गैर-अकादमिक काम को लेकर कोई मौखिक या लिखित शिकायत की थी।
यदि शिकायत की गई थी तो उसकी कॉपी और उस पर की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। शिकायत में जिन तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के नाम लिए गए हैं, उनसे जुड़े आरोपों की अलग-अलग जांच कर उनका पक्ष भी रिपोर्ट में शामिल करने को कहा गया है।
आयोग ने यह भी पूछा है कि विभागाध्यक्ष को कथित शिकायतों की जानकारी कब और किस माध्यम से दी गई थी। इसके बाद विभाग या कॉलेज स्तर पर काउंसलिंग, मध्यस्थता, चेतावनी या निगरानी जैसी कोई कार्रवाई की गई थी या नहीं, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। कॉलेज को यह भी बताना होगा कि पीजी छात्रों के लिए रैगिंग रोकने और शिकायतों के निवारण की संस्थागत व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।
एंटी-रैगिंग कमेटी और स्क्वाड का रिकॉर्ड तलब
एनएमसी ने कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी और एंटी-रैगिंग स्क्वाड के गठन और कामकाज का विवरण मांगा है। इसमें कमेटी की संरचना, निरीक्षण एवं निगरानी रिकॉर्ड, प्राप्त शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई का ब्योरा शामिल है।
संबंधित समाचार

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम, टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!