खबर
Top News

नीलोफर हत्याकांड: 30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
नीलोफर हत्याकांड

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
अंजुमन नगर निवासी नीलोफर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में करीब एक महीने बाद भी आरोपी नईम फतेह खान के पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने को लेकर परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय है आरोपी
परिजनों का आरोप है कि फरार रहने के बावजूद नईम सोशल मीडिया पर सक्रिय है और अलग-अलग स्टेटस के जरिए अपना पक्ष रखने के साथ धमकी भरे संदेश भी पोस्ट कर रहा है।

इन पोस्ट को लेकर परिवार ने पुलिस से गंभीरता से जांच करने और यह पता लगाने की मांग की है कि ये पोस्ट किस नंबर और किस स्थान से की जा रही है।

पुराने नंबर के बाद नए नंबर से व्हाट्सएप्प चलाने का दावा
मृतिका के भाई फरहान शेख का दावा है कि नईम फतेह खान का पुराना मोबाइल नंबर 7869254786 फिलहाल व्हाट्सएप्प और कॉलिंग के लिए सक्रिय नहीं है।

हालांकि, उनके अनुसार 7000915959 नंबर से व्हाट्सएप्प चलाया जा रहा है और इसी माध्यम से सोशल मीडिया स्टेटस भी लगाए जा रहे हैं।

परिवार का सवाल है कि यदि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है, तो वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय कैसे है।

परिजनों ने साइबर टीम से मोबाइल नंबर, डिजिटल गतिविधियों और सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच कर आरोपी की लोकेशन का पता लगाने की मांग की है।

कब्रिस्तान से शव निकाले जाने के विवाद के बाद फरार होने का आरोप
परिजनों के अनुसार नीलोफर को कब्रिस्तान में दफनाने के दौरान नईम फतेह खान मौजूद था। 17 अगस्त को शव को कब्र से निकालने को लेकर विवाद गहराने के बाद उसके वहां से चले जाने और बाद में फरार होने की बात सामने आई।

मामले में पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करने, लुकआउट नोटिस जारी करने तथा पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई लंबित
मामले में आरोपी नईम फतेह खान की ओर से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। इस पर 21 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन केस नंबर 254 होने के कारण सूची के सभी मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। इसके चलते अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला फिलहाल लंबित है।

इस बीच परिजनों का कहना है कि आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट और नए मोबाइल नंबर से उसकी गतिविधियों की जांच को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आरोपी की डिजिटल गतिविधियों, मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच महत्वपूर्ण हो सकती है।

पुलिस की जांच पर परिजनों ने उठाए सवाल
करीब 30 दिन बीतने के बाद भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाने को लेकर परिवार ने पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुले तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिस अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

परिवार ने मांग की है कि सोशल मीडिया पोस्ट की प्रमाणिकता की जांच कर संबंधित नंबर और अकाउंट की तकनीकी जानकारी जुटाई जाए तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई तेज की जाए।

संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

21 minutes ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

30 minutes ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 1 hour ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 1 hour ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 1 hour ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 2 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 2 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 2 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 2 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 2 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 2 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 2 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 3 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 3 hours ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

about 3 hours ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

about 3 hours ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

about 3 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!