खबर
Top News

कोकीन तस्करी में गिरफ्तार नाइजीरियाई महिला को जमानत नहीं: विदेशी नागरिक होने और फरार होने की आशंका पर कोर्ट सख्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 11:55 pm
शेयर करें:
कोकीन तस्करी में गिरफ्तार नाइजीरियाई महिला को जमानत नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध कोकीन तस्करी के मामले में गिरफ्तार नाइजीरियाई मूल की महिला आरोपी को इंदौर कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) मनीष कुमार लोवंशी की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ओलुकुलु अबी ओडून एरे उर्फ आयशा की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने आरोपी के विदेशी नागरिक होने, फरार होने की आशंका और मामले की गंभीरता को जमानत नहीं देने का आधार माना।

बस में कोकीन लेकर आ रही थी आरोपी
अभियोजन के अनुसार, 29 जुलाई को डीआरआई इंदौर को सूचना मिली थी कि मुंबई से इंदौर आ रही बस में एक महिला मादक पदार्थ लेकर पहुंच रही है। सूचना पर डीआरआई टीम ने सोनवाय टोल प्लाजा के पास बस को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान महिला के बैग से 29.370 ग्राम कोकीन बरामद होने का दावा किया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ओलुकुलु अबी ओडून एरे उर्फ आयशा, निवासी मुंबई बताया। इसके बाद डीआरआई ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने माना- फरार होने की संभावना
जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान अभियोजन ने आरोपी के विदेशी नागरिक होने का हवाला देते हुए कहा कि जमानत मिलने पर उसके देश छोड़कर फरार होने की आशंका है। साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों से उसके संपर्क की संभावना भी जताई गई।

कोर्ट को बताया गया कि आरोपी के पासपोर्ट की वैधता जून 2026 में समाप्त हो चुकी है।

गंभीरता देखते हुए जमानत अर्जी खारिज
अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, आरोपी की स्थिति और फरार होने की आशंका को देखते हुए जमानत देना उचित नहीं माना। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 7 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 7 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 8 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 8 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 9 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 9 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 9 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 9 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 9 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 9 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 10 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 10 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 10 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 10 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 10 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 10 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 10 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!