खबर
Top News

नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या: एक ही फंदे पर लटके मिले शव; टूटे मिले मोबाइल फोन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 12:06 pm
शेयर करें:
नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
हस्तिनापुर गांव में शनिवार शाम एक नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी के शव घर के कमरे में एक ही फंदे पर लटके मिले। कमरे से टूटे हुए मोबाइल फोन, बिखरा सामान और बिना खाया हुआ भोजन बरामद हुआ है, जिससे आत्महत्या से पहले दोनों के बीच गंभीर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

पारिवारिक शादी समारोह से लौटे थे दंपती
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय विनोद प्रजापति और उनकी पत्नी 20 वर्षीय लक्ष्मी प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। दंपती हाल ही में भिंड में आयोजित एक पारिवारिक शादी समारोह से लौटे थे और शुक्रवार रात अपने घर पहुंचे थे।

दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
परिजनों ने बताया कि घर लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शनिवार सुबह से ही दोनों अपने कमरे में बंद थे। शाम तक बाहर नहीं आने पर परिवार को चिंता हुई। जब छोटे भाई हिमांशु ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।

एक ही फंदे पर लटके हुए थे शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। पति-पत्नी के शव एक ही रस्सी से बने फंदे पर लटके हुए थे।

मोबाइल फोन टूटे हुए मिले
जांच के दौरान कमरे में कई अहम सुराग मिले हैं। दोनों के मोबाइल फोन टूटे हुए मिले, जबकि एक थाली में परोसा गया खाना जस का तस रखा था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। टूटे मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं ताकि कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए घटना की असली वजह सामने आ सके।

संबंधित समाचार

अग्निवीर पर शादी का झांसा देकर रेप और हत्या का आरोप
Top News

अग्निवीर पर शादी का झांसा देकर रेप और हत्या का आरोप:जबरन गर्भपात कराया; अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

less than a minute ago
नगर निगम कर्मियों ने की गुंडागर्दी रहवासी पर ईंट से कर दिया हमला
Top News

नगर निगम कर्मियों ने की गुंडागर्दी रहवासी पर ईंट से कर दिया हमला:झूमाझटकी और जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप

10 minutes ago
गर्भवती को 8 किमी डोली में ढोया
Top News

गर्भवती को 8 किमी डोली में ढोया:एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची; अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत, महिला ICU में भर्ती

11 minutes ago
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के पिता की भी जान ले चुका है फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह
Top News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के पिता की भी जान ले चुका है फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह:30 जगह शिकायत करने के महीनेभर बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

20 minutes ago
रेस्टोरेंट-बार में छापामार कार्रवाई
Top News

रेस्टोरेंट-बार में छापामार कार्रवाई:एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक मिली; वेज-नॉनवेज एक ही फ्रीजर में रखा था, मौके पर लगाया जुर्माना

43 minutes ago
महामंत्री की घोषणा अटकी
Top News

महामंत्री की घोषणा अटकी:दो नेता आमने-सामने; समर्थकों के नाम पर खींचतान, विवाद बढ़ा तो जिला प्रभारी ने रोकी घोषणा

about 1 hour ago
एसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

एसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:नहाने के बाद बेड पर लेटे; कुछ देर बाद बेहोश मिले

about 1 hour ago
दो दिन तक शिविर में ही रहेंगे कांग्रेसी
Top News

दो दिन तक शिविर में ही रहेंगे कांग्रेसी:घर जाने वालों पर होगी कार्रवाई; संगठन मजबूत करने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

about 1 hour ago
सुयश विहार में पेट्रोल चोर का आतंक
Top News

सुयश विहार में पेट्रोल चोर का आतंक:फुटेज में दिखा संदिग्ध

about 1 hour ago
भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ
Top News

भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ:नमाज के लिए भी पहुंचे लोग; प्रशासन ने दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए, पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना
Top News

देखिये वीडियो, बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना:कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे; बोले- आश्वासन नहीं किराया वापस कराए

about 1 hour ago
मुरैना के 'डॉक्टर' ने बनाई थी शराब
Top News

मुरैना के 'डॉक्टर' ने बनाई थी शराब:उसकी भी मौत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की हवाई मुलाकात; तस्वीर ने बढ़ाया सियासी कौतूहल, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर

about 2 hours ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित
Top News

ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियोक्ताओं और प्रशिक्षुओं से किया संवाद

about 2 hours ago
जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना
Top News

जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना:8 बीघा जमीन ले ली; 20 लाख पकड़ाए

about 2 hours ago
मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट
Top News

मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट:कार की किस्त को लेकर विवाद; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

about 2 hours ago
रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन
Top News

रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन:सीएसपी को किया निलंबित; सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत
Top News

बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत:एक को जिला कोर्ट; चार को हाईकोर्ट से राहत

about 2 hours ago
इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी
Top News

इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी:किचन के स्टोर में रखे थे सड़े हुए आलू-टमाटर व फंगस लगी मूंगफली

about 2 hours ago
कतार में लगकर भक्तों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

कतार में लगकर भक्तों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!