ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: परिवार ने मुख्यमंत्री से की CBI जांच की मांग; ये वकील लड़ेंगी केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में मृतका के परिजन मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच, दोबारा पोस्टमार्टम तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वर्दी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मेजर जनरल श्याम सुंदर श्रीवास्तव भी परिवार के साथ मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने परिवार को दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई को पत्र लिखा जाएगा।
अंतिम निर्णय अदालत द्वारा लिया जाएगा
साथ ही स्पष्ट किया कि दूसरे पोस्टमार्टम पर अंतिम निर्णय अदालत द्वारा लिया जाएगा। सरकार की ओर से परिवार को यह भी प्रस्ताव दिया गया कि यदि वे चाहें तो ट्विशा के पार्थिव शरीर को दिल्ली ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सीमा समृद्धि कुशवाह को अपना वकील नियुक्त किया
इस मामले में अब एक बड़ा कानूनी मोड़ भी आ गया है। ट्विशा के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाह को अपना वकील नियुक्त किया है। सीमा कुशवाहा वही वकील हैं जिन्होंने चर्चित 2012 दिल्ली गैंग रेप केस में पीड़िता के परिवार की ओर से पैरवी की थी। परिवार का मानना है कि उनके जुड़ने से न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।
दूसरा पक्ष बेहद प्रभावशाली
ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष बेहद प्रभावशाली है और परिवार को पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं।
अग्रिम जमानत सुनवाई के दौरान कोर्ट बदले गए
परिवार का यह भी आरोप है कि एक आरोपी की अग्रिम जमानत सुनवाई के दौरान कोर्ट बदले गए। फिलहाल स्थानीय स्तर पर अधिवक्ता अंकुर पांडे मामले की पैरवी कर रहे हैं।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
मामले में ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। परिवार ने राज्यपाल को पत्र लिखकर उन्हें जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उनके खिलाफ दहेज मृत्यु समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, ऐसे में संवैधानिक पद पर बने रहना उचित नहीं है।
पति समर्थ सिंह फरार
गौरतलब है कि, ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस पहले ही पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। वहीं समर्थ सिंह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच जारी है और परिवार लगातार निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!