राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़: आरोपी कर्मचारी की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावा राशि में चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में चर्चित मंदिर ट्रस्ट कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की पत्नी पूनम यादव पहली बार सामने आई हैं। उन्होंने अपने पति पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे परिवार को बदनाम करने और फंसाने की साजिश बताया है।
इन बातों को बताया निराधार
पूनम यादव ने कहा कि उनके परिवार के पास 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियां होने जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी के पास ऐसे आरोपों के सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए।
टिन्नू ने भी जारी किया वीडियो
इससे पहले रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू भी वीडियो जारी कर अपनी सफाई दे चुका हैं। टिन्नू को मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता है। हालांकि उसके घर से सोना बरामद होने की चर्चाएं सामने आई हैं, लेकिन इस संबंध में अब तक किसी आधिकारिक एजेंसी या ट्रस्ट की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
SIT की जांच तीसरे दिन भी जारी
मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) लगातार जांच में जुटी हुई है। बुधवार को भी टीम मंदिर परिसर पहुंची और जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा गिनने और बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है।
मंगलवार को SIT ने लगभग 11 घंटे तक मंदिर परिसर में जांच की थी और ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों सहित 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। जांच का मुख्य फोकस चढ़ावा गिनने, रिकॉर्ड रखने और राशि जमा करने की पूरी प्रक्रिया पर है।
अब तक 2 करोड़ की रिकवरी
जांच के दौरान अब तक पांच लोगों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर यादव के नाम सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार इनकी निशानदेही पर करीब 2 करोड़ रुपये की राशि बरामद की जा चुकी है। सभी लोग किसी न किसी रूप में दान राशि की गिनती और प्रबंधन से जुड़े बताए जा रहे हैं।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि सामने आ रहे दस्तावेजों और तथ्यों से कई सवाल खड़े होते हैं और मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पहले ही चढ़ावा राशि में करोड़ों रुपए की कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद विवाद बढ़ने पर भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। बाद में प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने भी मंदिर ट्रस्ट से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी।
जांच पूरी होने का इंतजार
फिलहाल मामले की जांच जारी है और कई अहम पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपों और दावों के बीच अंतिम स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!