पर्यटन का नया रिकॉर्ड: इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। धार्मिक स्थलों से लेकर प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक विरासत और वन्यजीव पर्यटन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
2025 में मध्यप्रदेश में 21 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने का आंकड़ा दर्ज किया गया, जो 2024 की तुलना में करीब 57% अधिक है।
2024 में प्रदेश में करीब 13.41 करोड़ पर्यटक आए थे। 2025 में घरेलू पर्यटकों की संख्या करीब 21 करोड़ रही, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार 35 दर्ज की गई। विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी करीब 9.10% की वृद्धि बताई गई है।
अगर पिछले पांच साल का आंकड़ा देखें तो 2021 में प्रदेश में करीब 4.88 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे। यानी चार साल में पर्यटन का आंकड़ा कई गुना बढ़ा है।
उज्जैन सबसे आगे, 8.40 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
पर्यटकों की संख्या के मामले में उज्जैन प्रदेश में सबसे आगे रहा। 2025 में यहां 8 करोड़ 40 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाकाल लोक यहां के प्रमुख आकर्षण रहे।
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। होम स्टे, एमपीटी सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज, धन्वंतरि वेलनेस सेंटर और साउंड एंड लाइट शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
इंदौर में 2.80 करोड़ से ज्यादा पर्यटक
इंदौर भी प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में तेजी से उभरा है। 2025 में यहां 2 करोड़ 80 लाख 70 हजार 73 पर्यटक पहुंचे। शहरी पर्यटन के साथ इंदौर को मालवा क्षेत्र के अन्य पर्यटन स्थलों के प्रवेश द्वार के रूप में भी देखा जाता है। इंदौर में पर्यटकों की संख्या में 173.8% की बढ़ोतरी दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
बगलामुखी मंदिर पहुंचे 51.69 लाख श्रद्धालु
आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। 2025 में यहां 51 लाख 69 हजार पर्यटक पहुंचे। इस आंकड़े के साथ नलखेड़ा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में छठे स्थान पर रहा।
धार्मिक पर्यटन की बात करें तो प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कुल 16.92 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा सामने आया है।
चित्रकूट और मैहर में भी करोड़ों श्रद्धालु
चित्रकूट में 2025 के दौरान 1 करोड़ 62 लाख 59 हजार 837 पर्यटक पहुंचे। यहां पर्यटकों की संख्या में 36.2% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, मैहर के मां शारदा देवी धाम में करीब 1 करोड़ 61 लाख 78 हजार पर्यटक पहुंचे।
मैहर में पर्यटकों की संख्या में 20.9% की वृद्धि बताई गई है। वहीं रतनगढ़ माता मंदिर में करीब 1 करोड़, अमरकंटक में 43 लाख 17 हजार 292, जामसांवली हनुमान मंदिर में 41 लाख 70 हजार और पीतांबरा पीठ में करीब 40 लाख पर्यटक पहुंचे।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन केंद्रों में जबलपुर में 23.94 लाख, महेश्वर में 14.68 लाख, भेड़ाघाट में 5.97 लाख और पचमढ़ी में 3.11 लाख पर्यटक पहुंचे।
भोपाल में भी बढ़ा पर्यटन
राजधानी भोपाल में भी पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई। 2025 में यहां 24.62 लाख पर्यटक पहुंचे, जो पिछले साल की तुलना में 10.72% अधिक बताए गए हैं।
धार्मिक पर्यटन बना सबसे बड़ा आकर्षण
मध्यप्रदेश में पर्यटन बढ़ने की बड़ी वजहों में धार्मिक स्थल प्रमुख हैं। उज्जैन, चित्रकूट, मैहर, नलखेड़ा, दतिया और रतनगढ़ जैसे धार्मिक केंद्रों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इसके साथ ही पचमढ़ी, भेड़ाघाट, अमरकंटक और महेश्वर जैसे प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों ने भी प्रदेश के पर्यटन को मजबूती दी है।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार से आने वाले वर्षों में पर्यटन गतिविधियों के और बढ़ने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!