खबर
Top News

नवीन टीम पुराना संघ: पुराने प्रचारकों के ही हवाले नई भाजपा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अगस्त 2026, 1:57 pm
शेयर करें:
नवीन टीम पुराना संघ

नितिन नबीन के नूतन संगठन ढांचे के लिए आरएसएस ने नहीं दिए नए प्रचारक..!

नई कार्यकारिणी में बीएल संतोष, शिव प्रकाश का रिपीट होना क्या आरएसएस की नाराजगी बता रहा है?

2024 लोकसभा चुनाव के बाद से ही आरएसएस ने अपनी राजनीतिक शाखा में नए प्रचारक देने से हाथ खींच रखे हैं

प्रचारकों की कमी के कारण ही कई राज्यों में भाजपा संगठन महामंत्री के पद हैं खाली, मध्य प्रदेश भी उनमें से एक है

सौदान सिंह की वापसी से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के पुराने नेता-कार्यकर्ताओं ने ली राहत की सांस, सिंह का इन दोनों राज्यों से है गहरा नाता

जेपी नड्डा के बयान के बाद से ही थमा है पार्टी में आरएसएस के प्रचारकों की आमद का सिलसिला

आरएसएस के नए सांगठनिक ढांचे ने भी रोक रखी है प्रचारकों की राह, पहले संघ अपनी रचना पर कर रहा फोकस

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा-2024 के चुनाव के बाद से क्या आरएसएस की भाजपा से नाराजगी अब तक दूर नहीं हुई? या आरएसएस ने स्वयं को चाक-चौबंद करने के कारण भाजपा को उसके हाल पर छोड़ रखा है? ये दोनों सवाल भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष की घोषित हुई टीम के बाद आरएसएस व भाजपा के हलकों में एक समान गूंज रहे हैं। कारण है भाजपा पर संघ की कमान वाले संगठन महामंत्री पद पर कोई फेरबदल न होना।

हालांकि इस पद पर रद्दोबदल आरएसएस की रजा पर ही होता है। भाजपा इसमें दखल नहीं देती। लिहाजा उम्मीद थी कि ‘नवीन टीम’ के लिए आरएसएस भाजपा को ‘नूतन’ प्रचारक की रसद भेजेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

भाजपा को फिलहाल बीएल संतोष व उनके सहयोगी शिव प्रकाश के जरिये ही ‘संतोष’ करना होगा। बस, सौदान सिंह के जरिये ही एक बदलाव हुआ है और वे बीएल के सहयोगी के रूप में तैनात किए गए हैं। सौदान सिंह के आने से मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के पुराने नेता और कार्यकर्ता राहत में हैं, लेकिन सिंह भी पहले से ही संघ की तरफ से भाजपा में ही हैं।

यानी आरएसएस ने कोई नया प्रचारक या पदाधिकारी भाजपा को नहीं दिया। आमतौर पर परिपाटी के अनुसार भाजपा में संगठन महामंत्री और इस पद के जरिये पार्टी की कमान आरएसएस के हाथों में रहती है, लेकिन कई राज्यों में ये पद भी अरसे से रिक्त है।

मध्य प्रदेश भी उनमें से एक है। हितानंद शर्मा की रवानगी के बाद क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल से ही भाजपा का काम चल रहा है। इससे साफ होता जा रहा है कि संघ ने अपने पुराने प्रचारकों के जरिये ही, जो पहले से भाजपा में हैं, काम चला रहा है।

बताता जा रहा है कि आरएसएस पहले अपनी ‘नवीन रचना’ के अनुरूप प्रचारकों की तैनाती पर फोकस किए हुए है। उसके बाद ही भाजपा को नए प्रचारकों की ‘रसद’ मिल पाएगी। तब तक ‘नवीन टीम’ को ‘पुराने संघ’ से ही काम चलाना होगा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुआई में घोषित की गई नई संगठनात्मक टीम में बीएल संतोष (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) और शिव प्रकाश (राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री) को उनके पदों पर बरकरार रखने के पीछे कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांगठनिक कारण हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके पीछे मुख्य वजह सांगठनिक निरंतरता है। नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक हैं। जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव कर नए और युवा चेहरों को आगे लाया जा रहा हो, तब पार्टी पूरे सांगठनिक ढांचे को एक साथ नहीं बदलना चाहती थी। नए अध्यक्ष के साथ काम सुचारु रूप से चलता रहे, इसके लिए बीएल संतोष के लंबे सांगठनिक अनुभव की आवश्यकता थी।

बीएल संतोष व शिवकुमार की जुगलजोड़ी को यथावत रखे जाने के पीछे का एक प्रमुख कारण आगामी चुनाव और चक्रव्यूह तैयार करना है। आगे देश के कई राज्यों में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश व गुजरात सबसे अहम हैं।

पंजाब भी जीतने में पार्टी जी-जान से जुटी हुई है। चुनावी रणनीति बनाने, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और टिकटों के बंटवारे में अंतिम निर्णय लेने के लिए भाजपा आलाकमान को बीएल संतोष के कुशल चुनावी प्रबंधन और कड़क प्रशासनिक शैली पर पूरा भरोसा है।

बीएल संतोष को आरएसएस और भाजपा के बीच मजबूत सेतु माना जाता है। संगठन महामंत्री का पद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बीच समन्वय की सबसे अहम कड़ी होता है। बीएल संतोष और शिव प्रकाश दोनों ही संघ के प्रति पूरी तरह समर्पित और वैचारिक रूप से मजबूत चेहरा माने जाते हैं।

संघ की शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों की निरंतरता और समन्वय के लिहाज से भी इन्हें बनाए रखना जरूरी समझा गया। इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व का अटूट विश्वास भी अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। बीएल संतोष और शिव प्रकाश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता है।

जमीनी स्तर पर पार्टी कैडर और बूथ नेटवर्क को मजबूत करने में इनके पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने इन पर दोबारा भरोसा जताया है। पार्टी के भीतर यह संदेश साफ है कि भले ही राजनीतिक चेहरे या अध्यक्ष बदलते रहें, लेकिन भाजपा के सांगठनिक और वैचारिक ताने-बाने की कमान अनुभवी और मजबूत रणनीतिकारों के हाथों में ही सुरक्षित रखी गई है।

क्या नड्डा के बयान की गूंज आज तक है बरकरार..?
आरएसएस हलकों में पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान की गूंज आज तक बरकरार है? ये सवाल नितिन नबीन की नई टीम को पुराने प्रचारकों के हवाले ही करने पर सामने आ रहा है। तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यह बयान 18 मई 2024 को एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया था।

लोकसभा चुनाव-2024 के बीच आए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पहले पार्टी सक्षम नहीं थी तो आरएसएस की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब भाजपा बड़ी और सक्षम हो गई है तथा अपने आप पार्टी को चलाती है। नड्डा ने कहा था, ‘शुरू में हम अक्षम होंगे, थोड़ा कम होंगे, आरएसएस की जरूरत पड़ती थी, आज हम बढ़ गए हैं, सक्षम हैं, तो भाजपा अपने आप को चलाती है। संघ की तरफ से बाद में इसे लेकर प्रतिक्रिया आई थी, जिसमें इसे एक ‘पारिवारिक मामला’ बताया गया था।

संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

about 6 hours ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

about 6 hours ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

about 6 hours ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 6 hours ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 7 hours ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 7 hours ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 7 hours ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 7 hours ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 7 hours ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 7 hours ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 7 hours ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 7 hours ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 7 hours ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 7 hours ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 7 hours ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!