हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे: पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

26 लाख लौटाए, अखबार की आड़ लेकर 3.90 करोड़ हड़पे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संपत्ति विवाद में कोर्ट की कार्रवाई से राहत दिलाने और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का भरोसा एक महिला को भारी पड़ गया। क्राइम ब्रांच ने हींग कारोबारी राजीव धाम निवासी एबी रोड के खिलाफ 4 करोड़ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने वर्ष 2015 से 2022 के बीच आरोपी की एडवरटाइजिंग फर्म के बैंक खाते में विवाद खत्म कराने के नाम पर रकम जमा कराई थी। विवाद का समाधान नहीं होने पर महिला ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने 26 लाख रुपए लौटाए, लेकिन 3 करोड़ 90 लाख रुपए नहीं दिए।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 58 वर्षीय मनमीत कौर आनंद का जेठ से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान राजीव धाम ने महिला से संपर्क कर दावा किया कि उसकी पुलिस, न्याय विभाग और प्रशासन में अच्छी पहुंच है।
वह मध्यस्थता के जरिए विवाद खत्म कराने के साथ कोर्ट में चल रहे मामले में भी राहत दिला सकता है। महिला ने आरोपी की बात पर भरोसा किया। इसके बाद अलग-अलग समय में वर्ष 2015 से 2022 के बीच कुल 4.16 करोड़ रुपए आरोपी की एडवरटाइजिंग फर्म के बैंक खाते में जमा किए गए।
महिला के मुताबिक, वर्ष 2025 में उसकी सास की मृत्यु के बाद उसने आरोपी से बची हुई रकम वापस मांगी। आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय हींग कारोबारी राजीव धाम ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपनी पहुंच का रौब दिखाते हुए उसे डराया और पिस्टल दिखाकर धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानने पर वह कोर्ट केस में उसके खिलाफ फैसला करवा सकता है।
महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने शहर के बड़े बदमाशों की जमानत करवाने की बात कहकर भी उसे डराने का प्रयास किया।
साक्ष्यों के आधार पर केस... एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, शिकायत की जांच में सामने आए साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में बैंक खातों में हुए लेनदेन, कथित समझौते और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। महिला द्वारा लगाए गए धमकी के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।
न्यूज पेपर करता है संचालित... सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि आरोपी हींग कारोबारी राजीव धाम एक न्यूज पेपर संचालित करता है। इसकी आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाता रहा है। इसका एक गुर्गा भी जो कि पूर्व में जेल जा चुका है और वर्तमान में सोशल मीडिया पर पत्रकारिता करता है।
गुर्गा भी आरोपी... राजीव धाम के इशारे पर गुर्गा भी टीआई के ट्रांसफर बड़े थानों पर करवाने के नाम पर पैसे ले लेता है। पूर्व में पश्चिम क्षेत्र के एक टीआई से लाखों रुपए बड़े थाने पर ट्रांसफर करवाने के लिए ले लिए थे। टीआई ठगी का शिकार हो गया था। ना तो उसका ट्रांसफर हुआ ना ही उसे पूरे पैसे मिले।
संबंधित समाचार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!