खबर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर: घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 4:30 pm
शेयर करें:
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, जान बचाते नजर आए युवक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित 7 हजार चौराहे पर गुरुवार शाम घूरने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक दहशत में बदल गया। थार सवार बदमाशों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की।

युवक अपने साथियों को लेकर आरोपियों को समझाने पहुंचा तो बदमाशों ने कार से हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही युवक और उसके साथी जान बचाकर मौके से भागे और थाने पहुंचे। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी लक्की शेख गुरुवार शाम क्षेत्र के 7 हजार चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान दानिश 5 स्टार उर्फ टोपी, मोनू उर्फ एमडी, अल्फाइज उर्फ मिठाई और छोटू उर्फ चोर से घूरने को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लक्की के साथ मारपीट कर दी। लक्की ने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। इसके बाद लक्की अपने साथी हाफिज, समीर के साथ मोनू और उसके साथियों को समझाने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान मोनू अपने साथियों दानिश 5 स्टार, उर्फ टोपी, अल्फ़ाइज उर्फ मिठाई और छोटू उर्फ चोर के साथ थार कार में वहां पहुंचा और कार के अंदर से ही बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया।

अचानक गोली चलने से लक्की और उसके साथी घबरा गए और भागकर थाने पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोल और एसआई सौरभ कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में थार सवार बदमाशों की गतिविधियां और हवाई फायर की घटना कैद होना और युवकों द्वारा जान बचाते हुए भागते हुए सामने आया है।

टीआई तिलक कारोले के मुताबिक, हवाई फायर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मोनू और उसके साथियों द्वारा कार से हवाई फायर करने की बात सामने आई है।

मोहम्मद समीर खान की की शिकायत पर पुलिस ने मोनू पिता जावेद पठान, दानिश पिता अमन पठान, छोटू पिता जावेद पठान और अल्फाइज पिता मोहम्मद अय्यूब खान सभी निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) , 115(2) , 296(ए) , 3(5) और 351(3) का दर्ज कर लिया गया है।

टीआई कारोले ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, जो उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

706 ग्रुप और उसकी ग्रीन पार्क कॉलोनी में दहशत
सूत्रों के मुताबिक मोनू चंदन नगर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। मोनू कुछ दिन पहले ही कातिलाना हमले के मामले में जेल से छूटा है। उसने 706 नामक ग्रुप बना रखा है।

जिसमें दानिश 5 स्टार, अल्फाइज सहित कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। दानिश 5 स्टार क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। वह भी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। जिस पिस्टल से हवाई फायर किया गया, वह दानिश की ही है।

बताया जा रहा है कि दानिश के पास 4 से 5 पिस्टल हैं, वह हमेशा पिस्टल कमर में खोंसकर घूमता है। मोनू, दानिश और उनके साथी आए दिन क्षेत्र में गुंडागर्दी, मारपीट करते रहते हैं।

पिछले दिनों ही इन्होंने बड़वाली चौकी के छोटा पठान के साथ मारपीट की थी। मोनू की गैंग का क्षेत्र में आतंक है, जो कि आए दिन चाकूबाजी, मारपीट करते रहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक मोनू पठान उर्फ एमडी की 706 गैंग खुद तो एमडी सहित अन्य मादक पदार्थ का नशा करती है, साथ ही क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर क्षेत्र को भी नशे के दलदल में फंसाने का काम कर रही है।

वहीं दानिश 5 स्टार उर्फ टोपी भी क्षेत्र में टोपीबाजी और अवैध गतिविधियों के लिए कुख्यात है। कुछ माह पहले ही इसके भाई और मां के खिलाफ भाई की पत्नी ने चंदन नगर थाने पर शिकायत की थी। मामला शहर में सुर्खियों में रहा था।

संबंधित समाचार

साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

2 minutes ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

5 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

9 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

13 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

18 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

19 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

27 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 2 hours ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 2 hours ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!