खबर
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम: प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 4:54 pm
शेयर करें:
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।

नगर में सड़क चौड़ीकरण में बाधक छत्री चौक स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान मस्जिद की एक ऊंची मीनार का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर छत पर आ गिरा। इससे छत और भवन के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

इस घटना के बाद उठी अफवाहों पर जिला प्रशासन ने विराम लगा दिया है। उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है।

कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का जो हिस्सा सड़क के दायरे में आ रहा था, उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी क्रम में इमारत के कुछ हिस्से में क्षति जरूर आई है।

उन्होंने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर चल रही दुर्घटना की खबरों का पूरी तरह खंडन किया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई कहीं फंसा हुआ है।

दुर्घटना की तमाम खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मौके पर मुस्लिम समाज व अन्य समाजजन के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हैं। प्रशासन सभी पक्षों और धर्मजनों के साथ सतत संवाद बनाए हुए है और आपसी सहमति व चर्चा के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई...जिला प्रशासन ने उपद्रवियों और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले तत्वों को कड़ा संदेश दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से अफवाह या भ्रामक खबरें फैलाने का प्रयास किया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मौके पर और पूरे शहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला मुस्तैद है।

क्या था मामला... दरअसल आज सवेरे मस्जिद की एक ऊंची मीनार का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर सीधे मस्जिद की छत पर आ गिरा, जिससे छत और भवन के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के अनुसार घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट आने की सूचना नहीं है।

जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा सख्त; प्रवेश पर रोक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, खुफिया तंत्र सक्रिय, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
शाही मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर आज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मस्जिद में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शाही मस्जिद के आसपास आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा है। अधिकारियों द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।

क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही संभावित संवेदनशील परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की पैनी नजर है। भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट और संदेशों की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

शहरकाजी बोले-टेक्निकल मिस्टेक से गिरी मीनार, शांति-सौहार्द बनाए रखें
शाही मस्जिद की मीनार गिरने की घटना पर शहर काज़ी ख़लीक़ुररहमान का आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने हादसे के कारणों को स्पष्ट करते हुए नागरिकों से शांति और सौहार्द (अमन-ओ-अमान) बनाए रखने की अपील की है।

शहर काज़ी ख़लीक़ुर रहमान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मस्जिद में जीर्णोद्धार और निर्माण का कार्य मस्जिद कमेटी के सदस्यों की देखरेख में स्वयं किया जा रहा था। इसी दौरान मीनार को सुरक्षित रूप से उतारने का काम जारी था, जिसके लिए प्रशासनिक मदद भी ली गई थी।

काज़ी साहब के अनुसार, प्रशासन द्वारा बुलाई गई तकनीकी टीम से कार्य के दौरान एक टेक्निकल मिस्टेक हो गई। क्रेन का पत्ता (बेल्ट/पट्टा) अचानक टूट गया, जिससे मीनार नीचे आ गिरा और मस्जिद की छत क्षतिग्रस्त हो गई।

अफ़वाहों पर न दें ध्यान, शांति की अपील... हादसे के बाद शहर काज़ी ने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी भीड़ या समूह के रूप में एकत्र न हों। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों या गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें।

ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे भविष्य में समाज या इलाके का नुकसान हो। उन्होंने अस्वस्थ स्थिति से बचने की सलाह देते हुए कहा, जो भी नुकसान हुआ है, उस निर्माण को जल्द से जल्द फिर से दुरुस्त कर लिया जाएगा।

सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि हम अपना अमन और ईमान बरकरार रखें। उन्होंने आगे जानकारी दी कि शाही मस्जिद कमेटी और नुमाइंदा कमेटी मिलकर इस स्थिति को संभालने और पुनर्निरोध कार्य को पूरा करने के लिए बराबरी से काम कर रही हैं।

संबंधित समाचार

साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

2 minutes ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

5 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

14 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

19 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

20 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

28 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

34 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 2 hours ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 2 hours ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!