देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन: गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मुंबई/नई दिल्ली।
मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुए। मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं, छात्र संगठनों और अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मुंबई में CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। दिपके ने पहले ही 2 अक्टूबर से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था। पार्टी का आरोप है कि SIR प्रक्रिया को लेकर मतदाता सूची में अनियमितताओं की आशंका है और इसी मुद्दे पर वह मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।
गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे प्रदर्शनकारी
मुंबई के प्रदर्शन में मंच पर मौजूद कई लोग महात्मा गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर व जवाहरलाल नेहरू को लेकर अपनी टिप्पणी की।
दिपके ने कहा कि गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर देश की रीढ़ की हड्डी और नेहरू देश का दिमाग हैं। उन्होंने गांधी के विचारों और उनकी विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी की प्रासंगिकता खत्म नहीं होगी।
विशाल भारद्वाज भी प्रदर्शन में पहुंचे
मुंबई में फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह केवल अपना समर्थन देने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड के अन्य लोगों को इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए या नहीं, यह उनका व्यक्तिगत फैसला है।
प्रदर्शन से पहले पुलिस ने अनुमति देने से किया था इनकार
CJP ने पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। मुंबई पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया था।
पुलिस की ओर से वैकल्पिक स्थान तलाशने की सलाह दिए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई थी। इसके बाद CJP ने 2 अक्टूबर को ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने का ऐलान किया था।
CJP ने अपने आंदोलन को मुंबई से आगे देश के अन्य हिस्सों तक ले जाने की बात भी कही है। संगठन की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR प्रक्रिया को लेकर बदलाव शामिल हैं।
AAP नेताओं समेत 700 से ज्यादा हिरासत में
इधर, दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह के अलावा छात्र संगठनों और अन्य समूहों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से करीब 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें AAP नेताओं और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
SIR को लेकर चुनाव आयोग और प्रदर्शनकारियों के दावे अलग-अलग
प्रदर्शनकारी समूह SIR को लेकर मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों और पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं।
दूसरी ओर, चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची की समीक्षा का उद्देश्य डुप्लीकेट और अपात्र प्रविष्टियों को हटाना तथा सूची को अपडेट करना है। इन दावों को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस जारी है।
मुंबई और दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के बाद अब SIR, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!