खबर
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा: अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा

करीब आधे घंटे तक इलाज नहीं मिलने का आरोप

डॉक्टरों को घेरा, पुलिस ने ट्रक जब्त किया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होटल में कुक हरीश रात में काम खत्म कर घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क पर दौड़ रहे ट्रक ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। हादसे के बाद राहगीर उसे बचाने के लिए सामने स्थित गीतांजलि अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज को लेकर अस्पताल प्रबंधन और लोगों के बीच जमकर हंगामा हो गया।

लोगों का आरोप है कि गंभीर हालत में हरीश को तत्काल इलाज नहीं मिला और करीब आधे घंटे तक अस्पताल में उसे उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक मृतक हरीश पिता गंगाविशेन कवड़े, निवासी एरोड्रम है। बेटे चिराग ने पुलिस को बताया कि हरीश होटल में खाना बनाता था। कल देर रात वह होटल से काम खत्म कर घर लौट रहा था।

इसी दौरान गीतांजलि अस्पताल के सामने ट्रक क्र. एमपी-09- एचएच-8205 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हरीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने गंभीर हालत में हरीश को गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्पताल में तत्काल इलाज शुरू नहीं होने को लेकर वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

करीब आधे घंटे तक इलाज नहीं मिलने की बात सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन को घेर लिया। इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। लोगों का कहना था कि घायल को तत्काल उपचार मिलना चाहिए था।

राहगीर हरीश को रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज में देरी को लेकर विवाद के बीच हरीश की गीतांजलि अस्पताल में ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

2 minutes ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

4 minutes ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

13 minutes ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

16 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

21 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

25 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

30 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

31 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

39 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 1 hour ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 2 hours ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 2 hours ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!