देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप: तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र के संवाद नगर में सड़क दुर्घटना के बाद तीन मोटरसाइकिल सवारों ने कार चालक और उसके साथ आए लोगों पर मोबाइल फोन छीनने, बाइक को रोकने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
मामले को लेकर तीनों युवकों ने पुलिस को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
कार से टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को कालू मंडलोई, दशरथ मुजाल्दा और मनोहर चौहान मोटरसाइकिल क्रमांक MP11 ZP1092 से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार क्रमांक MP09WB1969 से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।
आवेदकों का आरोप है कि रात करीब दो बजे कार चालक ऋषि सिंह द्वारा वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। पीड़ितों के मुताबिक ऋषि सिंह का नौलखा चौराहे के पास ट्रैफिक जोन नाम से ढाबा है। टक्कर के कारण तीनों मोटरसाइकिल सवारों को चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस को बुलाने के बाद तीनों को थाने ले जाने का दावा
आवेदन में बताया गया है कि हादसे के बाद कार चालक ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद तीनों मोटरसाइकिल सवारों को थाने ले जाया गया। आवेदकों के अनुसार, थाने में ही कार चालक ने अपने परिचितों और अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया।
मोबाइल फोन छीनने और बाइक रोकने का आरोप
तीनों युवकों ने आरोप लगाया है कि थाने पर ही कुछ लोगों ने उनके मोबाइल फोन जबरन अपने पास रख लिए। इससे वे अपने परिजनों और अन्य लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे।
आवेदकों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में रखा गया अथवा उसे वहां से ले जाने से रोका गया।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के कारण वे भयभीत हो गए और उनके साथ दबाव एवं जबरदस्ती का व्यवहार किया गया।
सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान की मांग
तीनों आवेदकों ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दुर्घटना के साथ मोबाइल फोन छीने जाने, मोटरसाइकिल को रोके जाने तथा कथित धमकी या दबाव के आरोपों की भी जांच करने का अनुरोध किया है।
आवेदन में पुलिस से तीनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण और एमएलसी कराने, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज एवं उपलब्ध वीडियो-फोटो सुरक्षित कराने, कार और मोटरसाइकिल का आवश्यक निरीक्षण कराने, कथित रूप से छीने गए मोबाइल फोन बरामद कराने, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कराने, आवेदकों को धमकी या दबाव से सुरक्षा देने की मांग की गई है।
जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
आवेदकों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!