खबर
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख: मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 5:26 pm
शेयर करें:
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख

छेड़छाड़ का आरोपी रह चुका, अब सख्त कार्रवाई के मूड में पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘चांद पर उड़ान’ नाम से साप्ताहिक अखबार निकालकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाला कथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंह छिपाकर भागता फिर रहा है। इस आदतन ब्लैकमेलर कथित पत्रकार का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने उसके घर पर नोटिस तामील करा लिया है।

सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी रहे शाहरुख के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में हैं।

दो दिन पहले खजराना पुलिस ने शाहरुख पिता हनीफ कुरैशी निवासी बड़वाली चौकी के खिलाफ हारून कॉलोनी निवासी शेख मोहम्मद शकील की शिकायत पर जबरन वसूली और धमकाने का केस दर्ज किया था। खजराना टीआई मनोज सेंधव के अनुसार जल्द ही मुलजिम शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वह पूर्व में छेड़छाड़ का आरोपी भी रहा है। उसके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं। पूरे मामलों की जानकारी निकाली जा रही है। एक टीम आरोपी के घर दबिश देने गई थी, लेकिन वह नहीं मिला।

फिलहाल नोटिस तामील कराया है। वहीं, खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी है कि शाहरुख कुरैशी की वसूलीबाजी और ब्लैकमेलिंग के शिकार कुछ अन्य लोग भी सामने आए हैं।

जल्द ही उसके खिलाफ और भी केस दर्ज होने की बात कही जा रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि शाहरुख पर अब तक जिलाबदर या रासुका की कार्रवाई नहीं हुई है। वह संघ और भाजपा नेताओं का नाम लेकर लोगों को डराने-धमकाने के साथ-साथ उन्हें ब्लैकमेल करता है।

इतना ही नहीं, वह हमेशा ही पुलिस को टारगेट करता रहा है। एक टीआई को तो इतना ब्लैकमेल किया कि उन्हें इससे पिंड छुड़ाने और अपनी कुर्सी बचाने के लिए इसे रुपए तक देना पड़े थे।

आदतन अपराधी शाहरुख कुरैशी का लगभग पूरा परिवार ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। कल के अंक में खुलासा फर्स्ट आपराधिक आंकड़ों के साथ इसका खुलासा करेगा।

एक भाई पुलिस का पॉकेट गवाह
कथित ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी के पिता का नाम हनीफ कुरैशी है, जो कभी टेम्पो चलाते थे। इन दिनों बड़वाली चौकी पर पान की दुकान संचालित कर रहे हैं। उनके खिलाफ सदर बाजार थाने में तमाम अपराध दर्ज हैं।

एक भाई राजा कुरैशी है, जो बकरा-बकरी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। लसूड़िया पुलिस राजा को धोखाधड़ी के एक मामले में जेल भेज चुकी है। यह बकरी चोरी के मामले में भी पकड़ा जा चुका है।

एक भाई रफीक डॉलर है, जो कि जिलाबदर हो चुका है। सदर बाजार इलाके में नशीले पदार्थ बेचता है। बिना नंबर की एक्टिवा से घूमता है और पुलिस का पॉकेट गवाह भी है।

ये सदर बाजार मस्जिद के सामने सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग संचालित कर रहा है और जमकर वसूलीबाजी करता है। ये पुलिसकर्मियों के मुंह भी लगा हुआ है।

संबंधित समाचार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

3 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

13 minutes ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

15 minutes ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

21 minutes ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

23 minutes ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

27 minutes ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

33 minutes ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

36 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

40 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

44 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 1 hour ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 1 hour ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 1 hour ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 2 hours ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 2 hours ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!