घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई: तीन संदिग्ध कैमरे में कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र की रेशम गली में देर रात घर के बाहर खड़े एक्सेस स्कूटर में आग लगाने का मामले का खुलासा हुआ है। वारदात के दौरान तीन संदिग्ध युवकों के इलाके में घूमने और स्कूटर में आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।
आग लगाने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पीड़िता और उसके परिवार ने आग बुझाई और आसपास आरोपियों की तलाश भी की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
पीड़िता के मुताबिक उनका एक्सेस स्कूटर एमपी09 जेेडएच 5128 घर के बाहर खड़ा था। रात करीब 2.15 बजे पड़ोसी यश ने फोन कर बताया कि घर के बाहर तीन व्यक्ति घूम रहे हैं। इसके कुछ देर बाद युवती घर से बाहर आई तो स्कूटर में आग लगी हुई थी।
तीनों युवक मौके से भाग चुके थे। परिवार ने तत्काल आग बुझाई। घटना के बाद पीड़िता अपनी मां वर्षा बाथम और दोस्तों सृष्टि व कृष्णा के साथ रात करीब 3 बजे पंढरीनाथ थाने पहुंचीं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिवार का कहना है कि वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।
शिकायत की कॉपी नहीं देने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पीड़िता की मां वर्षा बाथम का आरोप है कि वे बेटी के साथ रात करीब 3 बजे थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना बताकर शिकायत दी। उनका कहना है कि पुलिस ने शिकायत तो लिख ली, लेकिन उन्हें शिकायत की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई।
परिवार का सवाल है कि जब वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आ रही है और पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है, तो आरोपियों की पहचान के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई।
परिवार ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत की प्रति उपलब्ध नहीं कराने के आरोप पर पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!