अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला: पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र की गणेशधाम कॉलोनी में बिना परमिशन कट रही अवैध कॉलोनी की शिकायत करना एक पीड़ित को इतना भारी पड़ा कि भू-माफिया और उसके गुर्गो ने जानलेवा हमला कर दिया।
मल्हारगंज तहसील के ग्राम सुखलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध प्लॉटिंग का पंचनामा बनाने पहुंचे पटवारी के सामने ही भू-माफिया विकास जरिया और उसके साथियों ने तथाकथित पत्रकार नवीन कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए।
घटना के बाद बदमाश उन्हें कार में ले जाने लगे। पटवारी ने विरोध किया तो छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने विकास जरिया और उसके साथियों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।
हीरा नगर एसीपी रुबीना मिझवानी के अनुसार घायल नवीन कुमार पिता पंचमलाल (41) निवासी गोविंद कॉलोनी की शिकायत पर कुख्यात बदमाश आरोपी विकास जरिया और उसके गुर्गों पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह एक दैनिक अखबार में पत्रकार है। उसने आरोपी विकास जरिया की अवैध काटी जा रही कॉलोनी को लेकर खबरें प्रकाशित की थीं। इसी को लेकर विकास उससे खुन्नस रखता था।
घटना वाले दिन शाम करीब 5 बजे मल्हारगंज तहसील के पटवारी लखन मालवीय ने फोन कर बताया कि वह गणेशधाम कॉलोनी में अवैध कॉलोनी का पंचनामा पंचनामा बनाने जा रहे है।
खबर बनाने के लिए नवीन भी पहुंचा। उस दौरान विकास जरिया और उसके साथी वहां पहले से मौजूद थे। उन्होंने नवीन को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद धमकाते हुए कहा कि हमारे खिलाफ बहुत खबरें छापता है।
बड़ा पत्रकार बन रहा है, आज तेरी हत्या कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने पास में पड़ी मकान निर्माण में काम आने वाले बांस-बल्लियां उठाकर नवीन पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपियों द्वारा बांस-बल्लियों से उसे इतना पीटा गया कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद विकास जरिया ने उसके सिर पर बल्ली मार दी। नवीन ने बचने की कोशिश की तो विकास के अन्य साथी आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने फिर सिर पर रॉड मार दी, जिससे वह बेसुध घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
आरोपी विकास जरिया और उसके साथियों ने पीछे से नवीन के सिर पर इतने वार किए कि वह बेहोश हो गया। पत्रकार ने पुलिस को बताया कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो सकती थी।
पत्रकार नवीन ने बताया आरोपी विकास ज़रिया भू-माफिया है। आरोपियों के पास चाकू, पिस्टल थी। आरोपी विकास ने पिस्टल निकालकर धमकाया। उसने खातीपुरा क्षेत्र में भी अवैध कॉलोनियां काटकर भोले-भाले लोगों को प्लॉट बेचे हैं।
एसीपी मिझवानी के अनुसार घायल नवीन कुमार की शिकायत पर विकास जरिया और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
रेरा-टीएनसीपी अनुमति के बिना प्लॉटिंग का आरोप
शिकायत में बताया गया कि मल्हारगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम सुखलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास खसरा नंबर 218/2/3 की कुल 0.4050 हेक्टेयर भूमि दस्तावेजों में राधा के नाम दर्ज है।
शिकायत के अनुसार यहां वैध व्यपवर्तन/डायवर्शन आदेश और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टीएनसीपी) की अनुमति के बिना सड़क निर्माण और प्लॉटिंग की जा रही है।
कृषि भूमि का सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना गैर- कृषि अथवा आवासीय उपयोग किया जा रहा है और बिना विकास अनुमति भूखंडों का विक्रय किया जा रहा है। इससे आम लोगों से प्लॉट के नाम पर बड़ी रकम वसूलने तथा राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
संबंधित समाचार

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!