खबर
Top News

साइबर ठगी के दो मामले: धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
साइबर ठगी के दो मामले

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। महाकाल और चिमनगंज थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक मामले में ऑनलाइन धमकी और डर दिखाकर पीड़ित के खाते से 43 हजार रुपए निकाल लिए गए, जबकि दूसरे मामले में 500 डॉलर भेजने का झांसा देकर QR कोड के जरिए 38 हजार रुपए की ठगी की गई।

धमकी देकर खाते से निकाले 43 हजार रुपए
पहला मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक खंदार मोहल्ला निवासी गौतम यादव ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने ऑनलाइन संपर्क कर उन्हें धमकी दी और डर का माहौल बनाकर खाते से 43 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।

राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर की जांच के बाद महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब लेन-देन और आरोपियों से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

500 डॉलर भेजने का झांसा, QR कोड से 38 हजार की ठगी
साइबर ठगी का दूसरा मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां एक युवक को ऐसे नंबर से कॉल आया, जो देखने में पाकिस्तान का प्रतीत हो रहा था। कॉल करने वाले ने पीड़ित को 500 डॉलर भेजने का झांसा दिया।

इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को QR कोड भेजा और अलग-अलग किस्तों में कुल 38 हजार रुपए अपने बताए खातों में जमा करवा लिए।

रकम ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर चिमनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नंबर पाकिस्तान का या वर्चुअल? पुलिस कर रही जांच
चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के मुताबिक जिस नंबर से पीड़ित को कॉल किया गया था, वह प्रथम दृष्टया पाकिस्तान का नंबर दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि नंबर वास्तव में पाकिस्तान का ही है।

पुलिस ने संबंधित नंबर की जानकारी के लिए वॉट्सऐप को ईमेल भेजकर डिटेल मांगी है। जानकारी मिलने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि नंबर वास्तव में पाकिस्तान का था या भारत में बैठे किसी व्यक्ति ने वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर ठगी की।

दोनों मामलों में पुलिस डिजिटल ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

1 minute ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

9 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

14 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

18 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

23 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

24 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

32 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

38 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 2 hours ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 2 hours ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!