खबर
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा: इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 6:04 pm
शेयर करें:
कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के साथ कचरे के पुनः उपयोग का संदेश देने के लिए इंदौर नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। नगर निगम ने मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों के अनुपयोगी हो चुके स्पेयर पार्ट्स से 9 फीट ऊंची सफाई मित्र की प्रतिमा तैयार की है।

करीब 700 किलो वजन वाली इस वेस्ट टू आर्ट आकृति के जरिए लोगों को रिड्यूस, रीयूज और रिसायकल यानी 3-R का संदेश दिया जा रहा है।

स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक रमेश मेंदोला, प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इस प्रतिमा का लोकार्पण किया।

स्वीपिंग मशीन के कबाड़ से तैयार हुई प्रतिमा
सफाई मित्र की प्रतिमा को तैयार करने में रोड स्वीपिंग मशीनों के पुराने और अनुपयोगी पार्ट्स का रचनात्मक इस्तेमाल किया गया है।

इसमें कन्वेयर रोलर, कन्वेयर बेल्ट, व्हील डिस्क, स्वीपिंग मशीन ब्रश, बियरिंग, साइलेंसर, टायर गेटर, पुराने नट-बोल्ट और वाटर सप्लाई लाइन सहित कई सामग्री का उपयोग किया गया।

नगर निगम के मुताबिक, इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं को सीधे कचरे में फेंकने के बजाय रचनात्मक तरीके से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

कबाड़ से दिखाई स्वच्छता की तस्वीर
नगर निगम की इस पहल के जरिए वेस्ट टू आर्ट की अवधारणा को बढ़ावा दिया गया है। पुराने मशीन पार्ट्स से बनाई गई सफाई मित्र की आकृति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनी। प्रतिमा के जरिए स्वच्छता के साथ-साथ संसाधनों के संरक्षण और कचरे को कम करने का संदेश दिया गया।

गांधी हॉल से नेहरू पार्क तक निकली 16 वाहनों की रैली
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर गांधी हॉल से नेहरू पार्क तक 16 वाहनों की रैली निकाली गई।

रैली में शामिल वाहनों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नगर निगम की विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के बाद ‘मां की बगिया’ में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।

RRR प्रदर्शनी में दिखा कचरे का रचनात्मक उपयोग
कार्यक्रम स्थल पर RRR (Reduce, Reuse, Recycle) प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में गोबर से तैयार उपयोगी उत्पाद, सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित सामग्री, केसरबाग RRR सेंटर की गतिविधियां और पुरानी अनुपयोगी वस्तुओं से बनाई गई ज्वेलरी सहित कई उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि रोजमर्रा की कई अनुपयोगी वस्तुओं को सही तरीके से इस्तेमाल कर उपयोगी उत्पादों में बदला जा सकता है।

सफाई मित्रों और सहयोगी संस्थाओं का सम्मान
कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों और अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया। गार्डन विभाग के 22 सफाई मित्रों, PPE किट वितरण से जुड़े कर्मचारियों और CT-PT केयरटेकर के 5 कर्मियों को सम्मान मिला।

इसके अलावा स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को भी मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर निगम की इस पहल ने स्वच्छता अभियान को सिर्फ सफाई तक सीमित रखने के बजाय कचरे के पुनः उपयोग, रिसाइक्लिंग और रचनात्मकता से जोड़ने का संदेश दिया।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

39 minutes ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

about 1 hour ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

about 1 hour ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

about 1 hour ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 1 hour ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 1 hour ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 1 hour ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 1 hour ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 2 hours ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 2 hours ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 2 hours ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 2 hours ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 2 hours ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!