नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस: मुख्यमंत्री मोहन यादव
KHULASA FIRST
संवाददाता

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, निवेश की तैयारियों और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण भी दिया। मुलाकात में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे माहौल और औद्योगिक विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।
सरकार का फोकस निवेश के साथ नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। मुख्यमंत्री हाल के महीनों में देश-विदेश में निवेशकों से संवाद कर उन्हें मध्यप्रदेश आने का न्योता दे रहे हैं।
सुगम परिवहन सेवा का भी दिया अपडेट
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की जानकारी भी दी। 25 सितंबर को शुरू हुई इस सेवा के जरिए प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने की योजना है।
सेवा में नगरीय, अंतरनगरीय और ई-बस परिवहन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की बात सरकार ने कही है। मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में हो रही गतिविधियों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की।
यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है और इसमें जनभागीदारी तथा सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!