हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू: डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में 21 सितंबर से न्यायिक कामकाज का नया रोस्टर लागू हो गया है। प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) की ओर से 19 सितंबर को जारी आदेश के तहत अलग-अलग बेंचों के लिए मामलों का नया वर्गीकरण किया गया है।
नया रोस्टर 14 अगस्त को जारी रोस्टर और उससे पहले जारी संबंधित आदेशों को निरस्त करते हुए लागू किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
डिवीजन बेंच-1 में इन मामलों की होगी सुनवाई
जस्टिस सुभाष अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की डिवीजन बेंच-1 कोर्ट रूम नंबर 13 में मामलों की सुनवाई करेगी। इस बेंच के समक्ष जनहित याचिकाएं (PIL), पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े ग्रीन बेंच मामले, रिट अपील और कानून की वैधता से जुड़े प्रकरण सूचीबद्ध होंगे।
इसके अलावा व्यापमं/मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं में कथित घोटाले, नेशनल हाईवे निर्माण, सरकारी उपक्रमों के कॉन्ट्रैक्ट और टेंडर, खनिज एवं खनन से जुड़े मामले भी इसी बेंच के समक्ष सुने जाएंगे।
अवैध हिरासत से जुड़े मामलों की भी सुनवाई
डिवीजन बेंच-1 के अधिकार क्षेत्र में हेबियस कॉर्पस यानी अवैध हिरासत से मुक्ति से संबंधित याचिकाएं भी शामिल की गई हैं। नए रोस्टर के लागू होने के साथ ही इंदौर खंडपीठ में मामलों की सुनवाई निर्धारित नई व्यवस्था के अनुसार होगी।
नए रोस्टर के तहत अलग-अलग बेंचों को मामलों की श्रेणी के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे न्यायिक कार्यवाही उसी वर्गीकरण के आधार पर आगे बढ़ेगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!