चंद्रभागा से हरसिद्धि ब्रिज तक नई सड़क शुरू: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में ट्रैफिक को बड़ी राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के सामने ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए चंद्रभागा पुल से हरसिद्धि ब्रिज तक निर्मित नई सड़क आवागमन के लिए शुरू कर दी गई है। विकास योजना-2021 के तहत विशेष केंद्रीय सहायता से 2 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने किया। इस मार्ग से जीवन रेखा मार्ग से मोती तबेला, पंढरीनाथ और हरसिद्धि की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सीधा विकल्प मिल गया है।
नंदलालपुरा चौराहे से पंढरीनाथ मंदिर होकर हरसिद्धि जाने वाला ट्रैफिक अब तक गौतमपुरा और कंबल वाली गली के बेहद संकरे रास्तों से गुजरता था। मार्ग की चौड़ाई कम होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय नागरिकों की मांग पर निगम प्रशासन ने चंद्रभागा से हरसिद्धि के बीच इस वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर इसे आवागमन के लिए खोल दिया है।
180 मीटर लंबी इस सीमेंट-कांक्रीट सड़क पर डिवाइडर और सेंट्रल लाइट का निर्माण पूरा हो चुका है। मार्ग पर यूटिलिटी लाइन बिछाने और फुटपाथ निर्माण का कार्य प्रगति पर है, लेकिन जनसुविधा के दृष्टिगत इसे वर्तमान स्थिति में ही शुरू कर दिया गया है। 24 मीटर प्रस्तावित चौड़ाई वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।
शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय पार्षद रूपाली पेंढारकर, जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, भावेश दवे, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पीएस कुशवाह और सहायक यंत्री नरेश जायसवाल मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!