दतिया में भाजपा के सामने नई चुनौती: जिलाध्यक्ष पद पर मंथन तेज; दौड़ में ये 2 बड़े चेहरे सबसे आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा अब संगठनात्मक पुनर्गठन की तैयारी में जुट गई है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव से अलग नई संगठनात्मक संरचना खड़ी करना पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
नियुक्ति को लेकर मंथन तेज
इसी क्रम में दतिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गया है। प्रदेश नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो संगठन को मजबूत करने के साथ जिले में नए नेतृत्व को स्थापित कर सके।
आशुतोष तिवारी का नाम सबसे आगे
सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष तिवारी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। तिवारी पूर्व में संभागीय संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का अनुभव रखते हैं।
पार्टी नेतृत्व उन्हें दतिया में प्रभावी भूमिका देकर संगठन को दोबारा सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास बहाल करने की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है।
घनश्याम पिरौनिया भी मजबूत दावेदार
जिलाध्यक्ष पद के लिए दूसरा प्रमुख नाम पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया का बताया जा रहा है। भांडेर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके पिरौनिया अनुसूचित वर्ग के बीच प्रभाव रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार दतिया विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित वर्ग के मतदाता करीब 23.8 प्रतिशत हैं। हालिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को भी लगभग 23 हजार वोट मिले थे। ऐसे में यदि भाजपा सामाजिक समीकरणों को प्राथमिकता देती है तो पिरौनिया की दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।
मिश्रा समर्थकों पर कार्रवाई से बढ़ी हलचल
उपचुनाव के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा समर्थकों के खिलाफ शुरू हुई संगठनात्मक कार्रवाई ने भी भाजपा के भीतर हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक कई नेता भोपाल और दिल्ली में वरिष्ठ नेतृत्व से संपर्क कर रहे हैं, ताकि समर्थकों के खिलाफ प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को रोका जा सके।
हालांकि पार्टी नेतृत्व इस बार अनुशासन और जवाबदेही के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए बताया जा रहा है।
बुंदेलखंड की राजनीति का अहम केंद्र है दतिया
भाजपा के लिए दतिया केवल एक जिला नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ऐसे में उपचुनाव में मिली हार के बाद यहां होने वाला संगठनात्मक बदलाव भविष्य की चुनावी रणनीति के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं
पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि नई जिला टीम गुटबाजी से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करें, कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए और जनता के बीच खोया विश्वास दोबारा हासिल करें। ऐसे में दतिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति और आगामी संगठनात्मक फेरबदल पर प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!