100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही: पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुलसी नगर की 100 फीट रोड पर चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। निर्माण स्थल के निरीक्षण के बाद रहवासियों ने आरोप लगाया है कि नाली की पाइप लाइन बिछाने में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है।
पाइप के नीचे की जमीन को समतल करने, मजबूत बनाने और आवश्यक ढाल देने में कथित लापरवाही बरती जा रही है। रहवासियों का कहना है कि पाइप बिछाने से पहले नीचे की सतह को अच्छी तरह समतल और मजबूत किया जाना चाहिए, लेकिन मौके पर कई स्थानों पर मिट्टी असमान और ढीली दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि पाइप को ऐसी मिट्टी पर ही बिछाया जा रहा है, जिसे पर्याप्त रूप से दबाकर मजबूत नहीं किया गया है।
पाइप के नीचे उचित आधार नहीं होने का आरोप... रहवासियों ने आरोप लगाया कि पाइप के नीचे निर्धारित रेत, कंकरीली परत अथवा आवश्यकतानुसार सीमेंट-कंक्रीट का आधार उपलब्ध कराया जाना चाहिए, लेकिन निर्माण में इस प्रक्रिया का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
उनका कहना है कि पाइप के नीचे मजबूत और समतल आधार नहीं होने पर भविष्य में पाइप के धंसने अथवा अपनी जगह से खिसकने की आशंका बनी रहती है। इसी तरह नाली में पानी के निर्बाध बहाव के लिए पाइप लाइन में निर्धारित ढाल का होना भी जरूरी है। रहवासियों का कहना है कि यदि ढाल सही नहीं रही तो बरसात के समय पानी की निकासी प्रभावित हो सकती है और कहीं पानी रुकने तो कहीं नाली जाम होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
तकनीकी जांच की मांग... रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए। पाइप लाइन की गहराई, ढाल, नीचे दिए जा रहे आधार, मिट्टी की मजबूती, पाइप जोड़ने की प्रक्रिया तथा पाइप डालने के बाद की जाने वाली मिट्टी की भराई की गुणवत्ता की जांच किसी सक्षम अभियंता से कराई जाए।
रहवासियों की मांग है कि नाली निर्माण पूरा होने से पहले ही इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में धंसाव, जलभराव और निकासी संबंधी समस्याओं से क्षेत्र को बचाया जा सके।
शिकायत के बाद भी निर्माण जारी रहने का आरोप
रहवासियों के अनुसार निर्माण कार्य में दिखाई दे रही इन कमियों की जानकारी संबंधित ठेकेदार, स्थानीय पार्षद तथा नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य उसी तरीके से आगे बढ़ाए जाने पर रहवासियों ने नाराजगी जताई है।
रहवासियों का कहना है कि नाली निर्माण सड़क के नीचे होने वाला स्थायी कार्य है। एक बार सड़क का निर्माण पूरा हो जाने के बाद यदि पाइप लाइन में कोई तकनीकी समस्या सामने आती है तो उसे ठीक करने के लिए दोबारा सड़क खोदनी पड़ेगी। इससे नगर निगम पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा और क्षेत्र के लोगों को भी लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!