नायता मुंडला का आईएसबीटी बना मजाक, न बसें, न सुविधाएं: करीब 370 करोड़ रुपए की लागत तैयार बस स्टैंड; आरटीओ और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी का शिकार, सारे दावे हो गए फेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 370 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया आईएसबीटी आरटीओ और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से मजाक बनकर रह गया है।
यहां न तो पर्याप्त संख्या में बसें आ रही हैं और न सुविधाएं हैं। सारे दावे और वादे हवा हो चुके हैं। कोई देखने-सुनने वाला नहीं है।
जिस वक्त आईएसबीटी यानी इंटर स्टेट बस टर्मिनल बना था तब तमाम बड़े-बड़े दावे किए गए थे। तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने इस आईएसबीटी को सफल बनाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यहां न बसों की पर्याप्त संख्या जुटी और न सुविधाओं का विस्तार हुआ।
हद तो ये है कि आईएसबीटी के अंदर जहां बसों की पार्किंग होना थी वहां अधिकारियों ने रेस्टॉरेंट खुलवा दिया। सूत्रों का कहना है कि इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई है। आईएसबीटी के मूल प्लान में रेस्टारेंट नहीं है, फिर भी बड़ी शान से चल रहा है।
इस आईएसबीटी को शुरू करते वक्त अधिकारियों ने दावा किया था कि वे यहां सारी सुविधाएं जुटाएंगे, लेकिन हकीकत ये है कि सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। नायता मुंडला आईएसबीटी से 85 बसें संचालित होना थी, लेकिन यहां बमुश्किल 50-55 बसें ही आ रही हैं।
यहां से कन्नौद, सतवास, चापड़ा, बागली, हाटपीपल्या, पूंजापुरा रूट की तमाम बसों का संचालन हो रहा है। आईएसबीटी करीब 370 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है, लेकिन यहां न तो साफ-सफाई हो रही है और न पीने का पानी उपलब्ध है।
यहां तक कि महिलाओं के टायलेट गंदे पड़े हैं और कर्मचारी दिनभर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। वो खुद कहते हैं कि न पानी है और न कोई अन्य सुविधा, हम काम करें तो कैसे? यहां आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि वहां मौजूद किसी कर्मचारी को शिकायत करो तो जवाब मिलता है कि नगर निगम के जोनल अधिकारी को बताओ। वहां भी कोई सुनता ही नहीं।
पार्किंग की जगह पर रेस्टारेंट
सूत्रों ने बताया कि जिस जगह पर बसों की पार्किंग थी वहां रेस्टारेंट खोल दिया गया है। ये अवैध इसलिए है, क्योंकि आईएसबीटी के मूल प्लान में इसका कोई प्रावधान ही नहीं है। संचालक ने बड़ा शेड बनाकर कुर्सियां-टेबलें लगा दी हैं।
इससे बस ऑपरेटरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेस्टारेंट के कारण बस वालों को जगह नहीं मिल रही। दिन में कई बार विवाद की स्थिति निर्मित होती है। यही नहीं, अधिकारियों ने इस आईएसबीटी के गेट नंबर 1 को तोड़कर वहां इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन बना दिया है।
एआईसीटीएसएल ने 150 इलेक्ट्रिक बसें मंगवाई हैं, जिनमें से 40 मिल गई हैं। ये बसें इंदौर से आसपास के शहरों में चलेंगी, ये भी इसी आईएसबीटी से चलेंगी। चार्जिंग स्टेशन इनके लिए बना है, लेकिन इससे बस आपरेटरों को भारी परेशानी हो रही है।
सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं
मामले में क्षेत्रीय पार्षद कुणाल सोलंकी ने बताया कि वे नायता मुंडला के आईएसबीटी की स्थिति सुधारने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों से बात की है। पानी के टैंकर डलवा रहा हूं। तमाम असुविधाओं को दूर करने के लिए भी प्रयास कर रहा हूं।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!