खबर
Top News

चौबीसों घंटे प्रकृति खुद करती है शिवलिंग का दुग्धाभिषेक: चार धाम मार्ग का महा रहस्य बड़कोट की वह ‘गुप्त गुफा’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 2:17 pm
शेयर करें:
चौबीसों घंटे प्रकृति खुद करती है शिवलिंग का दुग्धाभिषेक

बड़कोट की प्रकटेश्वर गुफा, विज्ञान जिसे ‘चूने का पानी’ कहता है, भक्त उसे महादेव का चमत्कार मान शीश झुकाते हैं

यमुनोत्री हाईवे का महा-रहस्य- पहाड़ों के सीने में छिपी वो गुप्त गुफा, जिससे अनजान गुजर जाते हैं मुसाफिर

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट।
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर दौड़ती गाड़ियां, हॉर्न का शोर और चार धाम की जल्दबाजी में भागते श्रद्धालु... इस आपाधापी से महज कुछ ही दूरी पर पहाड़ों के सीने में एक ऐसा रहस्य छुपा है, जिससे आज भी 99 फीसदी मुसाफिर अनजान हैं।

उत्तरकाशी के बड़कोट के पास स्थित ‘प्रकटेश्वर महादेव गुफा’ के भीतर कदम रखते ही जैसे वक्त ठहर जाता है। यहां कोई पुजारी नहीं, बल्कि खुद कुदरत सदियों से एक आदि-शिवलिंग पर दूध जैसी धवल धार टपका रही है। आस्था और विज्ञान को एक ही धरातल पर लाकर खड़ा करने वाले उत्तराखंड के इस परम गुप्त कोने की कहानी रोमांच से भरी है।

चार धाम यात्रा के यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट कस्बे के नजदीक मुख्य सड़क से कुछ कदम नीचे उतरते ही इस रहस्यमयी गुफा का संकरा मुहाना दिखाई देता है। बाहर भले ही कितनी भी गर्मी हो, गुफा के भीतर प्रवेश करते ही तापमान में अचानक भारी गिरावट महसूस होती है और चारों तरफ एक अलौकिक सन्नाटा छा जाता है।

प्राकृतिक रूप से बनी यह चूना पत्थर की गुफा कलाकृति का बेजोड़ नमूना है। हवा और पानी के सदियों पुराने प्राकृतिक कटाव ने यहां की दीवारों और छत पर ऐसी आकृतियां उकेरी हैं, जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। यहां दीवारों पर प्राकृतिक रूप से उभरे गणेश जी, शेषनाग की फन जैसी आकृति और अनगिनत छोटे-छोटे शिवलिंग दिखाई देते हैं।

पहली नजर में ऐसा भ्रम होता है जैसे किसी महान शिल्पकार ने बरसों एकांत में बैठकर इस गुफा को तराशा हो, लेकिन स्थानीय निवासी बताते हैं कि यह पूरी तरह प्राकृतिक और स्वयंभू है।

वह ‘सफेद धार’ जिसका रहस्य आज भी अनसुलझा है
इस गुफा का सबसे बड़ा चमत्कार इसके गर्भगृह में देखने को मिलता है। गुफा के केंद्र में एक प्राचीन प्राकृतिक शिवलिंग स्थापित है। इस शिवलिंग के ठीक ऊपर, गुफा की पथरीली छत से चौबीसों घंटे, बारह महीने पानी की बूंदें गिरती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पानी पारदर्शी नहीं, बल्कि बिल्कुल गाय के दूध की तरह गाढ़ा और सफेद दिखाई देता है।

भीषण गर्मी के दिनों में जब पहाड़ों के कई पारंपरिक जलस्रोत सूख जाते हैं, तब भी इस आदि-शिवलिंग पर होने वाला यह प्राकृतिक ‘दुग्धाभिषेक’ कभी नहीं थमता। स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह साक्षात महादेव की सत्ता का प्रमाण है, जहां प्रकृति खुद अपनी सबसे शुद्ध सामग्री से ईश्वर की आराधना कर रही है।

लाखों की भीड़, फिर भी क्यों छूट जाता है यात्रियों से यह पौराणिक पड़ाव?... एक बड़ा सवाल यह उठता है कि हर साल लाखों श्रद्धालुओं की मेजबानी करने वाले उत्तराखंड का यह अद्भुत स्थल मुख्यधारा के पर्यटन मानचित्र पर क्यों नहीं आ पाया।

इसका मुख्य कारण खोजी दृष्टिकोण की कमी और प्रशासनिक उदासीनता है। यमुनोत्री की चढ़ाई पूरी करने की होड़ में अधिकांश टूर ऑपरेटर और तीर्थयात्री बड़कोट से सीधे आगे निकल जाते हैं।

हाईवे पर इस गुफा की ओर इशारा करने वाला कोई बड़ा या आकर्षक सूचना बोर्ड नहीं है। प्रचार-प्रसार के अभाव में यह पुरातात्विक और पौराणिक धरोहर आज भी केवल स्थानीय ग्रामीणों और कुछ गिने-चुने ट्रैकर्स तक ही सीमित रह गई है।

विज्ञान बनाम आस्था: तर्कों की कसौटी पर कुदरत का चमत्कार... इस अनोखी गुफा को लेकर विज्ञान और सनातन आस्था के अपने-अपनें दिलचस्प तर्क हैं। भूवैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक शुद्ध वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसे ‘स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट’ कहा जाता है।

चूने की चट्टानों के बीच से जब पानी रिसकर नीचे आता है, तो वह अपने साथ कैल्शियम कार्बोनेट और अन्य खनिज घोलकर लाता है। इसी खनिज के कारण पानी का रंग दूध जैसा सफेद हो जाता है और समय के साथ जमकर यह ठोस आकृतियों का रूप ले लेता है।

दूसरी ओर, स्थानीय श्रद्धालुओं का तर्क है कि अगर यह केवल एक सामान्य भूगर्भीय रिसाव है, तो यह पूरी गुफा में इधर-उधर न गिरकर बिल्कुल मुख्य शिवलिंग के केंद्र बिंदु पर ही क्यों गिरता है? सदियों से इस धार का सटीक निशाना और इसका गाढ़ा सफेद रंग विज्ञान के तर्कों से परे लोक-विश्वास को अधिक मजबूत करता है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज
Top News

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

about 1 hour ago
भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
Top News

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

about 2 hours ago
वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव
Top News

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

about 2 hours ago
योगासन में दिखेगा हुनर
Top News

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

about 3 hours ago
गैस वाहन से रिसाव और आग
Top News

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

about 4 hours ago
झाड़ू पर बवाल
Top News

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

about 4 hours ago
विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल
Top News

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

about 4 hours ago
18 को डिस्चार्ज,19 को मौत
Top News

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

about 4 hours ago
पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत
Top News

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

about 5 hours ago
दूषित पानी कांड की जांच पूरी
Top News

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

about 5 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या
Top News

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

about 5 hours ago
लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

about 6 hours ago
बोरियों में ही उग आया गेहूं
Top News

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 6 hours ago
मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा
Top News

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

about 6 hours ago
स्वाइन फ्लू की दस्तक
Top News

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

about 7 hours ago
छात्रा का अपहरण
Top News

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

about 7 hours ago
MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका
Top News

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

about 7 hours ago
छात्रा की मौत से मचा हड़कंप
Top News

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!