7 महीने बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान: सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर दिया गया जोर; इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने करीब सात महीने बाद अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्यप्रदेश को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला
नई टीम में मध्यप्रदेश को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
वसुंधरा राजे समेत 13 उपाध्यक्ष
भाजपा की नई टीम में वसुंधरा राजे के अलावा राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा, डी. पुरंदेश्वरी, भारती पवार, मनप्रीत बादल, वी. नरेंद्र भाई दोषी, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
8 महासचिवों में गजेंद्र पटेल का नाम
नई टीम में सुनील बंसल, विनोद तावड़े, बिप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। मध्यप्रदेश के खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल को महासचिव की जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए बड़ा संगठनात्मक प्रतिनिधित्व माना जा रहा है।
कविता पाटीदार राष्ट्रीय सचिव
राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उनके साथ के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फेंगनोन कोनयाक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देब वर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को भी सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
बीएल संतोष और सौदान सिंह की जिम्मेदारी बरकरार
बीएल संतोष पहले की तरह संगठन महासचिव बने रहेंगे। वहीं सौदान सिंह और शिवप्रकाश को सह-संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल बलूनी मीडिया प्रभारी के पद पर बने रहेंगे। वहीं तरुण चुघ को राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है।
अमित मालवीय की छुट्टी
नई टीम में सबसे चर्चित बदलावों में से एक अमित मालवीय को लेकर है। लंबे समय से भाजपा के आईटी सेल की कमान संभाल रहे मालवीय को नई टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह दीपक महस्के को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राजेश अग्रवाल की जगह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश मंगल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नड्डा की टीम के कई नेताओं की छुट्टी
नई टीम में जेपी नड्डा के कार्यकाल में महासचिव रहे अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ और राधामोहनदास अग्रवाल को जगह नहीं मिली है। राष्ट्रीय सचिव पद से अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, ओमप्रकाश धुर्वे, रितुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद ताशा और सुरेंद्र नागर बाहर हो गए हैं।
इसके अलावा नड्डा की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे सरोज पांडेय, डीके अरुणा, एम. चुबा राव और अब्दुल्ला कुट्टी भी नई टीम का हिस्सा नहीं हैं।
नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
नितिन नबीन की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है। महिला, ओबीसी, आदिवासी और विभिन्न क्षेत्रीय समूहों के प्रतिनिधित्व के जरिए संगठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश दिखाई देती है।
वहीं मध्यप्रदेश से तीन प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश भाजपा के लिहाज से खासा महत्वपूर्ण है।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!