नेशनल लोक अदालत: आपसी सुलह से इतने मामलों का हुआ निराकरण; इतने लाख के अवार्ड पारित, इतने हितग्राही हुए लाभान्वित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री विजय कुमार शुक्ला के आदेशानुसार म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के समक्ष सिविल (एम.ए.सी.टी.आदि), रिट, क्रिमिनल एवं अन्य प्रकृति के कुल 318 प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था जिसमें से कुल 107 प्रकरण निराकृत किये जाकर लगभग राशि 47 लाख 53 हजार रुपये के अवार्ड पारित हुए, उक्त प्रकरणों के निराकरण से 587 पक्षकार लाभान्वित हुए।
इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर के सभागार में प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री विजय कुमार शुक्ला, न्यायाधिपति श्री जय कुमार पिल्लई एवं न्यायाधिपति आलोक अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर अनूप कुमार त्रिपाठी, प्रिसिंपल रजिस्ट्रार, नीरज मालवीय, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मनीष यादव ,अध्यक्ष, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, मनीष गढ़कर सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, खण्डपीठ के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव, अधिवक्ता भुवन गौतम सहित अन्य अधिवक्तागण, बीमा कंपंनियों के अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। न्यायाधिपतिगण द्वारा कांफ्रेंस हॉल में उपस्थित सभी व्यक्तियों को नेशनल लोक अदालत की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
नेशनल लोक अदालत में उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर की ओर से प्रकरणों को सुनवाई हेतु न्यायाधिपति विजय कुमार शुक्ला, न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई की खण्डपीठों के समक्ष रखा गया जिसमें खण्डपीठों द्वारा 107 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए नेशनल लोक अदालत का वर्चुअल शुभारंभ न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा प्रशासनिक न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर विवेक रुसिया एवं न्यायमूर्तिगण की उपस्थिति में किया गया।
संबंधित समाचार

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री:भरवाए पंजीयन फॉर्म; युवाओं से किया संवाद

कलेक्टर के खिलाफ वारंट:न मुआवजे का निराकरण; न कोर्ट में हाजिरी

जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू:नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत

राजधानी में धधका कबाड़ का गोदाम:आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरा-तफरी

EOW की बड़ी कार्रवाई:GST रिटर्न भरने की आड़ में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा; 8 एफआईआर दर्ज

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश:35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे; अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

देखिये वीडियो, रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं का विरोध:राजधानी की घटना से आक्रोश; बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

शादियों के सीजन में बरसेगा धन:शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद:इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस:762 पर कार्रवाई; 1544 संदिग्धों की जांच, नशे में वाहन चलाते मिले 286 चालक, तीन आरोपी 3 चाकू के साथ गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:मृतकों में चार बच्चे भी शामिल; नौकरी लगने की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार

बिजनेसमैन के घर इतने करोड़ की चोरी:सोने-हीरे के जेवर गायब; धनतेरस से पहले 7 लीवर वाली तिजोरी में थे रखे

बेटा जीत रहा था मुकाबला:अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए पिता; टीम मैनेजर को आया हार्ट अटैक

पानी बचाने और नशे को हराने फिट रहने के लिए दौड़ा शहर:हजारों लोगों ने लिया भाग; मंत्री, विधायक और पुलिस कमिश्नर ने भी लगाई दौड़, मुख्यमंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!