नासा ने रचा इतिहास: 54 साल बाद फिर चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे इंसान; आर्टेमिस II मिशन किया लॉन्च
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लंबे अंतराल के बाद मानव मिशन को चंद्रमा की दिशा में भेजकर इतिहास रच दिया है। आर्टेमिस-II मिशन 2 अप्रैल को सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।
चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा
स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के जरिए ओरियन अंतरिक्ष यान में चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा गया। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर मानव मिशनों और बसावट की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
जरूरी सिस्टम की जांच जारी
फिलहाल अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में रहकर सभी जरूरी सिस्टम की जांच कर रहे हैं और इसके बाद चंद्रमा की ओर बढ़ेंगे।
लॉन्च से पहले आई थी तकनीकी दिक्कत
लॉन्चिंग से करीब एक घंटे पहले लॉन्च अबॉर्ट सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी, जिससे मिशन पर खतरा मंडराने लगा था। हालांकि इंजीनियरों ने समय रहते समस्या को ठीक कर लिया और सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।
हाई अर्थ ऑर्बिट में टेस्टिंग जारी
मिशन इस समय हाई अर्थ ऑर्बिट में पहुंच चुका है। पहले 24 घंटों में लाइफ सपोर्ट, थ्रस्टर और नेविगेशन सिस्टम का परीक्षण किया गया। अंतरिक्ष यात्रियों ने मैनुअल पायलटिंग का अभ्यास भी किया, ताकि आपात स्थिति में नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
अब चंद्रमा की ओर बढ़ेगा यान
सभी सिस्टम सफल पाए जाने के बाद ट्रांस-लूनर इंजेक्शन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें यान को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकालकर चंद्रमा की दिशा में भेजा जाएगा। लगभग 4 दिनों की यात्रा के बाद अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास पहुंचेंगे।
54 साल बाद ऐतिहासिक कदम
इससे पहले 1972 में अपोलो 17 मिशन के तहत इंसान चंद्रमा के पास गया था। अब 54 साल बाद यह पहला मौका है जब मानव डीप स्पेस में इतनी दूर जाएगा।
10 दिन का होगा पूरा मिशन
ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के करीब लगभग 7400 किलोमीटर की दूरी से फ्लाईबाय करेगा और “फ्री रिटर्न ट्राजेक्टरी” के जरिए बिना अतिरिक्त ईंधन खर्च किए पृथ्वी पर लौट आएगा। पूरा मिशन करीब 10 दिन का होगा।
भविष्य के मिशनों के लिए अहम
इस मिशन से मिलने वाला डेटा आर्टेमिस III के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका लक्ष्य चंद्रमा पर दोबारा इंसान को उतारना है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!