बारिश का कहर: नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर; डैम के गेट खोले, मासूम की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। डिंडौरी में भारी बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। लगातार बारिश को देखते हुए डिंडौरी में सोमवार 10 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
कच्चा मकान गिरने से बच्चे की मौत
डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर राजा (7) की मौत हो गई।
नर्मदा नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। नदी किनारे रहने वाले 7 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया है।
भारी बारिश के मद्देनजर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने 10 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। आदेश CBSE, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर भी लागू रहेगा। हालांकि शिक्षक और अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
मंडला में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर
मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह 9 बजे नदी का जलस्तर 435 मीटर था, जो शाम 4 बजे बढ़कर 437.6 मीटर पहुंच गया। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। छोटा पुल (रपटा) भी पानी में डूब गया है।
उमरिया में जोहिला डैम के 5 गेट खोले
उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 5 गेट 11 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा गया। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विदिशा में नदी-नाले उफान पर
विदिशा के पठारी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। पठारी-छपारा मार्ग पर रहटी नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आए।
तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ऊपर सक्रिय मानसूनी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक औसत से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अधिकांश जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!