खबर
Top News

लुटता रहा नारायण का खजाना मौन रहे जिम्मेदार: बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में हेराफेरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 4:48 pm
शेयर करें:
लुटता रहा नारायण का खजाना मौन रहे जिम्मेदार

पुलिस अधीक्षक ने संभाली व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामगंगोत्री धाम में कावड़ियों की भारी संख्या

ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरे पत्थरों के बीच जल लेने उतर रहे हैं श्रद्धालु

खुलासा फर्स्ट, चमोली।
चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपित मनोज कुमार ने पूछताछ के दौरान एसआइटी के सामने वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के साथ अपनी नजदीकी स्वीकार करते हुए कई राज भी खोले हैं। एसआइटी ने उससे बड़ी मात्रा में सोना-चांदी की वस्तुएं व नकदी बरामद की है।

विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना में सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात मनोज कुमार मुख्य आरोपित प्रमोद नौटियाल का करीबी बन गया था। तब प्रमोद के पास प्रोटोकाल की जिम्मेदारी भी थी, इसलिए उसे चढ़ावा गणना में भी शामिल किया जाता था।

सूत्रों के अनुसार प्रमोद चाहता था कि गणना में उसके ज्यादा से ज्यादा करीबी शामिल रहें। सीसीटीवी फुटेज में मनोज जिस तरह कई बार चढ़ावा जेब में डालता नजर आ रहा है, वहां मौजूद अधिकारियों की चुप्पी हैरान करने वाली है।

सूत्रों के अनुसार मनोज, प्रोटाकाल अधिकारी नौटियाल के लिए अपनी कंपनी की मेस से नियमित भोजन लेकर भी आता था। बावजूद इसके उसकी इन हरकतों पर सभी मौन रहे।

एसआईटी ने जब मनोज को गिरफ्तार किया तो उसके आवास से पैर की दो बिछिया, चार कर्णफूल, एक नोज रिंग, आठ सिक्के, धातु के दो टुकड़े, एक प्रतिमा, दो कंगन, एक ब्रेसलेट, मोर पंख व लाल नग लगा एक छोटा दंड, चोरी की सामग्री बेचकर अर्जित नकदी, चोरी में प्रयुक्त एक बेडशीट बरामद हुई। सभी वस्तुएं सोना-चांदी की हैं। बद्रीनाथ के कोतवाल महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

गंगोत्री धाम में कावड़ यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए, उनकी सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने स्वयं मोर्चा संभाला है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कावड़ रूट पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। वे श्री गंगोत्री धाम पहुंचे और रात वहीं कैंप किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो से पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया।

श्री उपाध्याय ने गंगोत्री धाम पहुंच रहे कावड़ यात्रियों का स्वागत किया और उनकी सुरक्षा व सुविधा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात, पार्किंग और बैरियर व्यवस्था का पालन करने की अपील की। साथ ही, नदी घाटों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने तथा भीड़ के दौरान धैर्य, अनुशासन व संयम बनाए रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कावड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा अपने चरम पर है, ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी, आपसी समन्वय, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहें।

कावड़ यात्रियों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पापड़गाड और भटवाड़ी भू-धंसाव प्रभावित स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गंगोत्री धाम में बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित और कतारबद्ध तरीके से संचालित करने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात नियमन/डायवर्जन तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, और आपातकालीन सहायता व त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को सक्रिय व प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


यमुनोत्री में कावड़िये जान खतरे में डालकर भर रहे जल
सावन में यमुनोत्री धाम में कावड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में है। यमुना का जलस्तर बढ़ा है और बहाव तेज है। इसके बावजूद कावड़ यात्री ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरे पत्थरों के बीच नदी में उतरकर स्नान और जल भर रहे हैं। स्नान घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, सुरक्षा रस्सियां और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं होने से श्रद्धालु खुले तौर पर जोखिम उठा रहे हैं।

कावड़ यात्री आस्था के चलते तेज बहाव वाली यमुना में उतर रहे हैं। कई श्रद्धालु असुरक्षित स्थानों से नदी तक पहुंचकर स्नान कर रहे हैं और कावड़ में जल भर रहे हैं। ऐसे में जरा सी चूक, पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने पर श्रद्धालु तेज बहाव की चपेट में आ सकते हैं।

यमुनोत्री जैसे संवेदनशील और देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने वाले प्रमुख धाम में नदी घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खासकर कावड़ यात्रा के दौरान यहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत होती है लेकिन वर्तमान स्थिति में श्रद्धालुओं को खुद ही जोखिम उठाकर स्नान करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

4 minutes ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

8 minutes ago
चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

9 minutes ago
कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर
Top News

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

23 minutes ago
खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

27 minutes ago
गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र
Top News

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

44 minutes ago
डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

about 1 hour ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

about 2 hours ago
किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला
Top News

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

about 2 hours ago
शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां
Top News

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

about 2 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

about 3 hours ago
चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग
Top News

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

about 3 hours ago
1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 19 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 20 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 20 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 20 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 20 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!