विधायक के सरकारी आवास में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती: पुलिसकर्मी होने का दावा; शिकायत के बाद मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में स्थित विधायक विश्राम गृह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के सरकारी आवास में एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
दोनों पुलिसकर्मी होने का दावा
विधायक का दावा है कि दोनों पुलिसकर्मी थे। उन्होंने बताया कि जब वे अपने कमरे में पहुंचे तो एक युवक वर्दी पहन चुका था, जबकि दूसरे ने उनके सामने ही वर्दी पहनी। घटना के बाद विधायक ने विधानसभा सचिवालय में शिकायत दर्ज कराई है।
विधानसभा सचिवालय ने जांच शुरू की
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा सचिवालय ने जांच शुरू करा दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को घटनाक्रम की पड़ताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों लोग विधायक के आवंटित सरकारी आवास तक कैसे पहुंचे और उन्हें कमरों में प्रवेश किसकी अनुमति से मिला।
2 नवंबर को आवास पहुंचे थे विधायक
विधायक दिनेश जैन बोस के मुताबिक, वे 2 नवंबर को भोपाल आए थे। विधायक विश्राम गृह के खंड-3 में उन्हें आवंटित कक्ष क्रमांक 13 और 14 में पहुंचने पर युवक-युवती मिले।
विधायक का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी थे। उनके पहुंचने के बाद एक ने वर्दी पहन ली, जबकि दूसरे ने उनके सामने ही कपड़े बदलकर वर्दी पहनी। विधायक ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए विधानसभा सचिव से शिकायत की।
उनका कहना था कि विधायकों के लिए आवंटित सरकारी आवास में इस तरह की गतिविधियां होना सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
PWD खंगाल रहा पूरे घटनाक्रम की जानकारी
शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर PWD ने जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी संबंधित कमरों में अनधिकृत प्रवेश और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं।
जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी या व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जांच रिपोर्ट विधायक को सौंपे जाने की बात कही गई है।
कमरों की चाबी किसके पास थी, जांच का अहम सवाल
घटना के बाद विधायक विश्राम गृह के केयरटेकरों और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जब विधायक भोपाल से बाहर रहते हैं तो उनके कमरों की चाबियां मुख्य काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा रहती हैं।
साफ-सफाई और अन्य जरूरी कामों के लिए कर्मचारियों को कमरों में प्रवेश दिया जाता है।
ऐसे में जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि युवक-युवती को कमरे तक पहुंच किसने दी? कमरे की चाबी किसके पास थी? क्या किसी कर्मचारी की मिलीभगत से उन्हें प्रवेश मिला था या सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई?
फिलहाल युवक-युवती की पहचान और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस मामले ने विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा और सरकारी आवासों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!