भोजशाला में नहीं हुई नमाज: महाआरती में उमड़ा जनसैलाब; सुरक्षा घेरे में रहा पूरा परिसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला में शुक्रवार को नमाज अदा नहीं की गई, जबकि दोपहर में हिंदू समाज की ओर से महाआरती और पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भोजशाला परिसर पहुंचे और मां वाग्देवी के दर्शन किए। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मस्जिद परिसर पर पुलिस का विशेष पहरा रहा।
शहीद हुए युवाओं के परिजनों का सम्मान भी किया गया
समिति के संरक्षक अशोक जैन ने बताया कि हिंदू समाज की ओर से दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पूजन और महाआरती का कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर भोजशाला आंदोलन से जुड़े लोगों और संघर्ष के दौरान शहीद हुए युवाओं के परिजनों का सम्मान भी किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे दोपहर बाद परिसर के आसपास भीड़ बढ़ गई।
शोभायात्रा को किया गया रद्द
हिंदू संगठनों ने पहले एक भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी भी की थी, लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। दोपहर करीब एक बजे जब श्रद्धालु और कार्यकर्ता ज्योति मंदिर के बाहर एकत्र होने लगे, तब पहले से तैनात पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को नियंत्रित किया।
श्रद्धालुओं की जांच की गई
प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर से कुछ दूरी पर एकत्र होने की अनुमति दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर बनी रही। भोजशाला परिसर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं की जांच की गई और सुरक्षा के बीच दर्शन जारी रहे।
मुरारी बापू का विशेष सम्मान किया गया
वहीं, धार शहर की अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज सामान्य रूप से अदा की गई। कार्यक्रम के दौरान संत मुरारी बापू के योगदान को भी याद किया गया। आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2003 और 2006 में भोजशाला आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज में शामिल रहे संत छोटे मुरारी बापू का विशेष सम्मान किया गया।
इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है
आंदोलन के दौरान घायल हुए लोगों और रासुका की कार्रवाई झेल चुके परिवारों को भी मंच से सम्मानित किया गया। फिलहाल पूरे इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रखा गया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!