रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: ट्रेन की चपेट में आने से शरीर दो हिस्सों में बंटा; 3 पोटलियों में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में शरीर का ऊपरी और निचला हिस्सा अलग हो गया, जबकि कई अंग ट्रैक के आसपास बिखरे मिले।
तीन पोटलियों में शव लेकर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव के हिस्सों को एकत्र किया। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण उसे तीन अलग-अलग पोटलियों में रखकर एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना सामने आ रही है। हालांकि, घटनास्थल से मृतक की पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज, मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के इलाके और रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में भी जानकारी साझा की जा रही है।
मर्ग कायम कर जांच शुरू
जूनी इंदौर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मृतक की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
संबंधित समाचार

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!