खबर
टॉप न्यूज

हिंदू महिला दुकानदार से फुटपाथ का किराया मांग रहा मुस्लिम कारोबारी: आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी गालियां देकर दुकान उठवा देने की धमकी दी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 1:31 pm
शेयर करें:
हिंदू महिला दुकानदार से फुटपाथ का किराया मांग रहा मुस्लिम कारोबारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजबाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर आए दिन विवाद होते हैं। अब इसमें नया मोड़ आया है। मुस्लिम दुकानदार, हिंदू दुकानदारों को प्रताड़ित कर रहे हैं। ऐसी ही एक महिला दुकानदार डिंपल जरिया को मोईद पठान ने न केवल धमकाया बल्कि दुकान हटाने की धमकी भी दी। सीसीटीवी कैमरे से महिला की निगरानी कर रहा है।

पीड़िता कल सराफा थाने पहुंची और आवेदन दिया। खास बात पठान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है और उषागंज छावनी स्थित विवादास्पद खान बहादुर ट्रस्ट का अध्यक्ष भी, जिस पर क्षेत्र के भाजपा नेता जगमोहन वर्मा ने अनावश्यक विवाद करने का आरोप लगाया था। ताजा मामला ये है राजबाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाली डिंपल पति संजय जरिया निवासी शुभम नगर ने कल सराफा थाने में आवेदन देकर बताया वो गोपाल स्टूडियो की गली में बैडशीट बेचकर किसी तरह परिवार का पालनपोषण करती है।

उसकी दुकान से 10 दुकान आगे मोईद पठान की कास्मेटिक की दुकान है। उसने आसपास के कई ठीयों पर भी कब्जा कर रखा है। आए दिन जातिसूचक शब्दों से प्रताडि़त करता है। गालियां देकर दुकान उठवा देने की धमकी देता है। कहता है 200 रुपए प्रतिदिन किराया दे। मेरी दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है जिससे वो दिनभर निगरानी करता है।

दिनभर देखता है और कहता है मेरे पास आ। मना करने पर कहता है दुकान नहीं लगाने देगा। अश्लील इशारे भी करता है। मोईद पठान काफी समय से विवादों में घिरा है। पहले खान कंपाउंड में आफिस खोलकर हिंदू परिवारों को प्रताडि़त करने का भी आरोप लग चुका है।

वीडियो में स्वीकारा 200 रुपए लेता है एक ठीये के...मोईद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो स्वीकार कर रहा है एक ठीये से 200 रुपए लेता है। उसके कई ठीये हैं। कभी एक ठीये पर काम करने वाले मोईद के पास आज करीब 15-20 ठीये हैं जिनसे वो रोज 200 से 400 रुपए वसूलता है। भाजपा से जुड़ा होने का रौब भी झाड़ता है। उसकी पूर्व में भी शिकायत हुई थी, जिस पर विधायक गोलू शुक्ला ने बुलाकर फटकारा था। अब फिर वहीं हरकत कर रहा है।

मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश... मामले में मोईद पठान ने कहा जो आरोप लगे हैं, झूठे हैं। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है।

करणी सेना ने भी किया प्रदर्शन... मामले में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी सराफा थाने पर प्रदर्शन किया और पीड़ित महिला को प्रताड़ित करने वाले दुकानदार मोईद पठान पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ता मानसिंह राजावत, राजेशसिंह तोमर, पार्षद पिता अरुण पेंढारकर के नेतृत्व में पहुंचे और कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान पुलिसकर्मी से उनकी हुज्जत भी हुई जो कह रहे थे कि वे बाद में कार्रवाई करेंगे। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता लौट गए।

बलाई समाज करेगा आंदोलन... मामले में बलाई समाज भी आंदोलन करेगा। अभा बलाई महासभा के अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि महिला को प्रताड़ित करने वाले मुस्लिम दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज समाज के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 12 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 13 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 13 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 13 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 14 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 14 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 14 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 14 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 14 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 14 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 14 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 14 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 14 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 14 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 14 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 15 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 15 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!