खबर
Top News

अवैध संबंधों के शक में घर में घुसकर हत्या: हरिराम गेहलोत हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार; बोलेरो और हथियार जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
अवैध संबंधों के शक में घर में घुसकर हत्या

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में हुए हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन, हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई थी।

घर में घुसकर की थी बेरहमी से मारपीट
अटल बस्ती पेटलावद निवासी भुलीबाई ने 2 अगस्त 2026 की रात पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि देवा सिंगाड़ और उसके साथियों ने घर में घुसकर धुलेट, धार निवासी हरिराम गेहलोत के साथ मारपीट की। हमले में हरिराम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

10-12 साल से थे संबंध, हरिराम पर था शक
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी देवा सिंगाड़ के भुलीबाई के साथ पिछले 10-12 वर्षों से संबंध थे। देवा को शक था कि हरिराम के भी महिला से संबंध हैं। पुलिस के अनुसार घटना वाली रात हरिराम को भुलीबाई के घर पर देखकर आरोपी भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से हरिराम की मौत हो गई।

विशेष टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन उर्फ राजू भूरिया और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो, हथियार और कपड़े जब्त किए हैं।

पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 15 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 15 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 15 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 15 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 15 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 15 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 15 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 15 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 15 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 15 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 15 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 16 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 16 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!