खबर
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या: गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 11:31 am
शेयर करें:
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के रतिबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में बुधवार सुबह रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल का शव उनके घर से मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जांच में उनके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।

केयरटेकर घटना के बाद से लापता
पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में शक घर में काम करने वाले केयरटेकर वरुण कुमार पर है।

घटना के बाद से वह लापता बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसका सामान भी घर में नहीं मिला है।

वरुण को 28 सितंबर को ही पंजाब की एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था।

घर में गैस भरने के मिले संकेत
पुलिस को घटनास्थल पर घर में आग लगाने की कोशिश के संकेत भी मिले हैं। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला हुआ मिला और पूरे घर में गैस भरने की बात सामने आई है।

जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि गैस का पाइप किस परिस्थिति में निकला और क्या इसका संबंध हत्या के बाद घटनास्थल के साक्ष्य मिटाने की कोशिश से है।

सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाली थीं पत्नी
राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित मकान में रहते थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली।

मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने के दौरान उन्होंने पाया कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद उन्होंने घर में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी राजन थापा को फोन किया।

बाद में वे राकेश अग्रवाल के कमरे की ओर गईं। दरवाजा खोलने पर कमरे में राकेश अग्रवाल का शव जमीन पर पड़ा मिला।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

घर में मौजूद परिस्थितियों, कर्मचारियों की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश भी कर रही है। हत्या की वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

about 1 hour ago
हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

about 1 hour ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 18 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 18 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 19 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 19 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 19 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 19 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 19 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 20 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 20 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 20 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 20 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 20 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!