खबर
Top News

विवाहिता और डेढ़ माह के बेटे की हत्या: दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर प्रताड़ना का आरोप; पति सहित 11 पर केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
विवाहिता और डेढ़ माह के बेटे की हत्या

खुलासा फर्स्ट, पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में बुधवार देर रात एक विवाहिता और उसके महज डेढ़ माह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के 11 लोगों पर दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने और मां-बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी पति सोहिल का जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

शादी के बाद से स्कॉर्पियो की मांग का आरोप
नूंह जिले के सलम्बा निवासी रोनक अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी बेटी शगुफ्ता की शादी रजपुरा निवासी सोहिल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और शगुफ्ता से स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।

मांग पूरी नहीं हुई तो मायके छोड़ आए
करीब डेढ़ माह पहले शगुफ्ता ने बेटे को जन्म दिया था। मायके पक्ष का आरोप है कि बच्चे के छूछक के दौरान भी ससुराल वालों ने स्कॉर्पियो की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 15 अगस्त को शगुफ्ता के साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ दिया गया।

बाद में रिश्तेदारों और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद 17 अगस्त को 50 हजार रुपए नकद और एक एसी देने के बाद उसे वापस ससुराल भेजा गया।

फोन पर बताई थी मारपीट की बात
परिजनों के मुताबिक, 18 अगस्त को शगुफ्ता ने फोन कर बताया था कि उसका पति सोहिल, ससुर यकीम, सास अफसाना समेत अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।इसके बाद 20 अगस्त की सुबह मायके पक्ष को सूचना मिली कि शगुफ्ता और उसके डेढ़ माह के बेटे जुहान की हत्या कर दी गई है।

परिजन रजपुरा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि मां और बच्चे के शरीर तथा गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद छत से कूदा पति
पुलिस के मुताबिक, शगुफ्ता का पति सोहिल मामले में मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह दूसरी मंजिल की छत से कूद गया, जिससे उसके पैरों में चोट आई। फिलहाल उसका जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने सोहिल के नशे का आदी होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पति सहित 11 लोगों पर केस
थाना प्रभारी हरीकिशन ने बताया कि पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

2 minutes ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 18 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 18 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 18 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 18 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 18 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 18 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 18 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 19 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 19 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 19 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 19 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 19 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 19 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 19 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 19 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 20 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!