खबर
Top News

भाजपा नेता की हत्या: स्कॉर्पियो ने दो बार कुचला; परिवार के लोग जांच के दायरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मई 2026, 6:50 pm
शेयर करें:
भाजपा नेता की हत्या

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की कार से कुचलकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है और शक की सुई अब परिवार के सदस्यों की ओर घूम गई है।

स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मारकर गिराया
मंगलवार शाम दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर संजय निकुंज नर्सरी के सामने हुई इस वारदात में देवेंद्र ठाकुर को एक स्कॉर्पियो कार ने पीछे से टक्कर मारकर गिराया और फिर कथित तौर पर दो बार कुचल दिया। घटना इतनी भीषण थी कि उनका शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर पड़ा मिला।

मामा की कार से वारदात, चालक फरार
पुलिस के मुताबिक, जिस स्कॉर्पियो (एमपी 04 एसजे 0999) से घटना को अंजाम दिया गया, वह मृतक के मामा दुर्गेश राजपूत के नाम पर दर्ज है। वारदात के बाद आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की है।

एसपी बोले- हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या
एसपी आनंद कलादगी ने स्पष्ट कहा कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत की गई हत्या है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों में वाहन के रिवर्स होने के निशान भी शामिल हैं, जिससे यह आशंका मजबूत होती है कि देवेंद्र ठाकुर को जानबूझकर दो बार कुचला गया।

प्रत्यक्षदर्शी लापता, पुलिस तलाश में
घटनास्थल के पास गन्ने का ठेला लगाने वाले दो लोगों ने घटना देखी थी और बताया था कि कार को जानबूझकर दो बार चढ़ाया गया। हालांकि घटना के बाद दोनों प्रत्यक्षदर्शी वहां से चले गए और अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मंदिर से लौटते समय हुआ हमला
बरमांसा निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र ठाकुर हर मंगलवार लक्ष्मण कुटी मंदिर जाते थे। मंगलवार को भी वे बाइक से मंदिर गए थे। शाम करीब 4:45 बजे लौटते समय नर्सरी गेट के सामने यह घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक करीब 50 फीट दूर जाकर पेड़ से टकराई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके पर विधायक जयंत मलैया सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और परिवार सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 6 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 8 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 8 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 9 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 9 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 9 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 9 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 10 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 10 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 10 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 11 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 11 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 11 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 11 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 11 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 11 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!